'उनके हाथ में होना चाहिए चीन का संविधान', कांग्रेस के मैनिफेस्टो को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल पर तंज

असम के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के लाल संविधान के बयान पर तीखा पलटवार किया। शनिवार को उन्होंने सावाल किया कि राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में जिस संविधान का प्रदर्शन कर रहे हैं वो क्या है। सरमा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश संविधान को भारत पर थोपने की बात कह रहे हैं।

सीएम सरमा ने कहा कि राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में चीनी संविधान का प्रदर्शन कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए लिखा, "भारत के संविधान की मूल प्रति पर नीला कवर है। मूल चीनी संविधान पर लाल कवर है। क्या राहुल के पास चीनी संविधान है? हमें सत्यापित करने की आवश्यकता होगी। संविधान की तस्वीर, जिसे वह मूल नीला कवर कहते हैं, और लाल कवर के साथ राहुल गांधी की तस्वीर है।"

Himanta Biswa Sarma targets on Rahul Gandhi

हालांकि सीएम की पोस्ट की आलोचना भी गई। बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) पार्टी के एक विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा पहने गए "लाल गमछा" की ओर इशारा किया। इसके बावजूद शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने बयान को दोहराया।

सीएम सरमा ने कहा, "राहुल अपनी बैठकों में भाग लेने वाले लोगों को लाल चीनी संविधान दिखा रहे हैं। हमारे संविधान में, नीले रंग में, राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत नामक एक अध्याय शामिल है, जो हमारे देश में समान नागरिक संहिता लागू करना एक पवित्र कर्तव्य बनाता है; राहुल हैं अब इसका विरोध कर रहे हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि उनके हाथ में संविधान चीनी होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+