'आज क्यों रावण की बात करते हो', राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर बोले असम CM हिमंत बिस्वा

Assam CM Himanta Biswa Sarma: अयोध्या राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राममय हो गया है। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज का अवसर 500 साल की गुलामी के अंत का प्रतीक है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असंभव भी संभव है। इस दौरान राहुल गांधी को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो असम सीएम ने राहुल गांधी को रावण बता दिया।

Assam CM

दरअसल, गुवाहाटी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद असम सीएम मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "500 साल की गुलामी आज खत्म हो गई है। भारत ने दिखा दिया है कि इस देश में कुछ भी संभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि अब राम राज्य शुरू हो गया है। साथ ही भारत राम राज्य होने के साथ-साथ विश्वगुरु भी बनेगा।"

'आज आप रावण के बारे में क्यों बात कर रहे हैं?'

वहीं जब नगांव में भारत जोड़ो यात्रा पर कथित हमला और राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर मीडिया ने उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप रावण के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? कम से कम आज राम के बारे में बात करें। हमें 500 साल बाद राम के बारे में बात करने का अवसर मिला है। हमें सिर्फ राम के बारे में बात करना चाहिए, रावण के बारे में नहीं।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से नहीं डरती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगर सोचती है कि सबसे पुरानी पार्टी डरी हुई है तो वह सपना देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+