Himanta Biswa Sarma News: ओवैसी के 2 रुपये देने के बयान पर बोले असम के सीएम, 'मैं लेने के लिए तैयार हूं'
Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के जुबानी वार का दौर चल रहा है। सीएम के मियां भाई को परेशान करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा था कि मैं उन्हें दो रुपये दूंगा। अब इस पर हिमंता बिस्वा सरमा ने जवाब दिया है। उन्होंने तंजिया अंदाज में कहा कि उन्होंने देने की बात कही है, लेकिन अब तक दिया नहीं। सीएम ने यह भी कहा कि असम के विकास के लिए 2 रुपये भी लेने के लिए तैयार हैं।
मीडिया ने जब उनसे ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, '2 रुपये भी पैसा होता है। उन्होंने दिया कहां है? मैं लेने के लिए तैयार हूं, वे यहां आकर मुझे दें।' सीएम का यह बयान ओवैसी के उस तंज के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने असम सरकार की योजनाओं और आर्थिक मदद को लेकर सवाल उठाए थे।

Himanta Biswa Sarma ने दिया ओवैसी को खुला ऑफर
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो असम के विकास के लिए दो रुपये भी लेने के लिए तैयार हूं। आगे उन्होंने कहा, '2 रुपये लेने जाने में बहुत खर्चा हो जाएगा। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वो यहीं असम आकर मुझे पैसे दे दें। अभी तक उन्होंने पैसा तो कुछ दिया नहीं बस कहा है।' सरमा अक्सर ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब चुनावी मौसम में उनकी और सांसद ओवैसी के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
Assam में शुरू की गई नई योजना
इसी बीच मुख्यमंत्री सरमा ने गुवाहाटी में राज्य सरकार की एक नई महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना का नाम "मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अश्वनी" रखा गया है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन से प्रेरित है। सरमा ने कहा, "हम प्रधानमंत्री मोदी के बताए रास्ते पर चलते हुए युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस योजना के तहत राज्य के 1 लाख युवाओं को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें।'
असम में इसी साल अप्रैल-मई के महीने में चुनाव प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शुरुआती पूंजी के माध्यम से युवा स्वरोजगार की ओर बढ़ें और बाद में उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत केंद्र सरकार की अन्य प्रमुख योजनाओं से जोड़ा जाए। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications