हिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के बाद बंद हुआ नेशनल हाईवे 5, रेड अलर्ट जारी
Recommended Video
नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में शिमला जिले के बधाल गांव में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग -5 पूरी तरह ब्लॉक हो गया है और लोगों को इससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यहां बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। यहां ये भी बताया गया कि एक छोटी गाड़ी गायब है जिसका पता नहीं लगाया जा सका है। यहां रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं चंबा में पुलिया बहने पर मणिमहेश यात्रा रोक दी गई। यात्रा के लिए आए सौकड़ों श्रद्धालू हड़सर के पास फंसे हुए हैं। रविवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश से परनाला का पास पुलिया बह गई जिसके चलते रास्ता बंद हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने सारी रात बारिश में भीगकर काटी। इसके बाद सूचना मिलने पर सोमवार को सुबह लोनिवि की टीम मौके पर रवाना हुई ।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते 31 अगस्त से बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। मध्यपर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा,उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं राजधानी शिमला में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। शिमला में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- मानसून की वजह से साउथ एशिया में आई खतरनाक बाढ़ और हुआ भूस्खलन












Click it and Unblock the Notifications