हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम की पहली बर्फबारी, IMD ने कश्मीर के बारे में ये बताया

himachal-pradesh-lahaul-spiti-receives-season-s-first-snowfall

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि राज्य के आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति में बर्फ गिरी है। इसकी वजह से तापमान काफी गिर गया है और जल के स्रोत भी जमने लगे हैं। दूसरी तरफ उत्तरी कश्मीर के बारामुला शहर में भी हल्की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को भी वहां न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। इसके साथ ही आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि पारे में थोड़े चढ़ाव की वजह से शीत लहर की स्थिति से थोड़ी राहत मिल सकती है।

himachal-pradesh-lahaul-spiti-receives-season-s-first-snowfall

लाहौल-स्पीति में मौसम की पहली बर्फबारी-IMD
मौसम विभाग ने छुट्टियों के दौरान हिमाचल प्रदेश की बर्फबारी देखने के इच्छुक सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। इनके मुताबिक गुरुवार को लाहौल-स्पीति में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है और चारों और बर्फ ही बर्फ दिखाई पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल बड़ी तादाद में सैलानी नया साल मनाने के लिए हिमाचल पहुंचे हुए हैं और उनके लिए बर्फबारी से अच्छी कोई खबर नहीं हो सकती। यहां तक कि शिमला में भी हवा के साथ पर्यटको ने बर्फ के फाहों का आनंद उठाया है।

himachal-pradesh-lahaul-spiti-receives-season-s-first-snowfall

बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट
जबकि, राज्य के लाहौल-स्पीति समेत अन्य ऊंचे जिलों में बर्फ गिरने की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य इस समय भयानक शीत लहर की चपेट में है। लेकिन, जो टूरिस्ट यही देखने के लिए वहां गए हैं, उनकी खुशियों में चार चांद लग गया है। हालांकि, तापमान में बहुत गिरावट के चलते पानी के स्रोत जमने की जानकारी है, जिससे अलग तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

कुछ स्थानों पर जाने से बचने की दी गई सलाह
वैसे बर्फबारी की स्थिति देखते हुए मौसम विभाग ने सैलानियों से अनावश्यक ट्रैवल करने बचने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से भी पर्यटकों से कहा गया है कि वे सोलंग घाटी, अटल टनल और सिसु की ओर यात्रा करने से बचें। इस तरह के निर्देश के बाद इन स्थानों की ओर बढ़ रहे पर्यटकों को वापस मनाली की ओर भेजा गया है। प्रशासन सैलानियों की सुरक्षा के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

Recommended Video

    Weather Upadte: IMD कैसे तय करता है कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है ? | वनइंडिया हिंदी *News

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मौसम विभाग ने कहा है कि 'गुरुवार से अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बर्फबारी होते रहने की संभावना है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+