Himachal Pradesh Elections: कांग्रेस ने जारी की 17 चुनावी उम्मीदवार की नई लिस्ट, देखें किसका नाम है शामिल
Himachal Pradesh Elections: कांग्रेस ने जारी की चुनाव उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट, जिसमें इन 17 लोगों को मैदान में उतारा
Himachal Pradesh Elections: हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देर शाम को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए जारी इस दूसरी सूची में 17 उम्मीवारों के नाम शामिल हैं।

बता दें कांग्रेस ने इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की थी। वहीं अब 17 उम्मीदावरों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद अबकुल 63 सीटों पर नाम घोषित हो चुके हैं।
लिस्ट में इन 17 लाेगों को बनाया गया है चुनाव में उम्मीदवार
कांग्रेस ने गुरुवार को जो हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मालेन्द्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सपेहिया, कांगड़ा से सुरेन्द्र सिंह काकू को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं अन्नी से बंसी लाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंदरनगर से सुरेन्द्र पाल ठाकुर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतंय शर्मा, कुटहैल से देवेन्द्र कुमार भुट्टौ, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालगढ़ से हरदीप सिंह बावा और शिमला से हरिश जनार्था के उम्मीदवार बनाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को होगा
बता दें हिमाचल की 68 सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होंगे और 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही यहां आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
Congress releases the second list of 17 candidates for the upcoming #HimachalPradeshElections. pic.twitter.com/v38GqVyMFm
— ANI (@ANI) October 20, 2022












Click it and Unblock the Notifications