हिमाचल प्रदेश: मिनी बस पलटने से तीन की मौत, 10 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग घायल हैं। मरने वालों में प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज के भाई भी शामिल हैं। मिनी बस कसुम्प्ती से शिमला होते हुए रोहरु जा रही थी। बस छेला बाजार के पास एक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसा बुधवार शाम करीब साढे सात बजे हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

Himachal Pradesh: bus going Shimla to Rohru, met accident near Chhaila Bazar 3 died

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में ये तीसरा बड़ा सड़क हादसा है। सात अक्टूबर को सोलन के कसौली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इससे पहले एक अक्टूबर को हिमाचल परिवहन की एक बस के खाई में गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई , जबकि चालक समेत सात लोग घायल हुए। हादसा शिमला जिले की चौपाल तहसील के मानचोली इलाके में हुआ था। दुर्घटना का शिकार हुई बस चौपाल से खद्दर जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+