हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी बस, 12 की मौत कई घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शनिवार देर शाम एक भीषण सडक़ हादसे मे 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुये हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत एंव बचाव कार्य जारी हैं। अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। मरने वालों की तादाद बढऩे की संभावना जताई जा रही है।

Himachal Pradesh: bus fell into a gorge at Panchpulla near Banikhet, 8 people died in the incident

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम चंबा जिला में एक प्राईवेट बस जो कि पठानकोट से डल्हौजी जा रही थी,कि अचानक नैनी खड्ड के पास पंजपुला खाई गिर गई। जिससे बस में सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई ,जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि निजी बस पठानकोट से करीब 4.30 बजे डलहौजी के लिए रवाना हुई थी।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े तथा घायलों को खाई से निकालने का काम शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बनीखेत पुलिस चौकी की टीम मौके को रवाना हो गई। करीब 7 बजे हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोग घायलों को खाई से निकालने में जुट गए तो वहीं अंधेरा हो जाने के चलते भी राहत कार्य में दिक्कत पेश आई। डीएसपी डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस दल घटना स्थल पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में हताहत लोगों के बारे में जानकारी जुटाई की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत अभियान सुनिश्चित करने और दुर्घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: शादी में शामिल होने से पहले रास्ते में चार लोगों की हो गई दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+