Himachal Election2017: वोटिंग खत्म, हिमाचल में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो गया है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। हिमाचल में कुल 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। प्रदेश भर के लाखों लोगों ने नई सरकार के चयन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के लिए कुल 7525 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इस बार चुनावी मैदान में कुल 337 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सीपीएम 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में 136 मतदान केंद्र ऐसे थे जिनका संचालन पूरी तरह से महिलाएं कर रही थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम और वीवीपेट की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पहली बार प्रदेश में वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है, सभी मतदान केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वीवीपैट में जो लिस्ट दिखाई देगी वो 7 सेकेंड तक दिखाई देगी और 7 सेकेंड के बाद वह अपने आप बॉक्स में गिर जाएगी, उसे आप अपने घर नहीं ले जा सकेंगे।

Live

- हिमाचल के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ हिक्किम में मतदान संपन पोलिंग बूथ पर 84 प्रतिशत हुआ मतदान
- जिला कुल्लू में 5 बजे तक 74.86 प्रतिशत मतदान, कुल्लू विस क्षेत्र में 75.44 प्रतिशत मतदान, मनाली विस क्षेत्र में 77.77 प्रतिशत वोटिंग, बंजार विस क्षेत्र में 75.98 प्रतिशत मतदान, आनी विस क्षेत्र में 66.40 प्रतिशत वोटिंग
- 4 बजे तक शिमला शहरी विस क्षेत्र में 66% मतदान, शिमला ग्रामीण में 62 प्रतिशत मतदान, कसुम्पटी में 61 प्रतिशत मतदान, चौपाल में 70 प्रतिशत मतदान, रोहड़ू में 64 प्रतिशत मतदान, जुब्बल-कोटखाई में 75 फीसदी मतदान, ठियोग में 71 प्रतिशत मतदान, रामपुर विस क्षेत्र से 66 प्रतिशत मतदान दर्ज
- जिला कुल्लू में 4 बजे तक 71.02% मतदान, बंजार विधानसभा क्षेत्र में 75.61 प्रतिशत मतदान, मनाली विस क्षेत्र में 65.34 प्रतिशत मतदान, बंजार विस क्षेत्र में 71.99 प्रतिशत मतदान, आनी विस क्षेत्र में 69.64 प्रतिशत वोटिंग
- जिला कुल्लू में 4 बजे तक 71.02% मतदान बंजार विस क्षेत्र में 75.61 प्रतिशत मतदान
- मनाली विस क्षेत्र में 65.34 प्रतिशत मतदान बंजार विस क्षेत्र में 71.99 प्रतिशत मतदान आनी विस क्षेत्र में 69.64 प्रतिशत वोटिंग
- CM वीरभद्र सिंह का विस चुनावों में जीत का दावा कहा- कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार भाजपा के 60 प्लस मिशन पर कसा तंज कहा- अफीम खाकर बोलते हैं भाजपाई
- भाजपा हिमाचल में कभी नहीं ला सकती 60 प्लस सीटें-CM
- GST से आज देश की GDP को हुआ नुकसान- CM
- हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रदेश में अभी तक 64.08% मतदान दर्ज 7521 मतदान केंद्रों पर हो रहा मतदान 5 बजे तक जारी रहेगी मतदान प्रक्रिया
- बैजनाथ के अतिदुर्गम मतदान केंद्र बड़ा भंगाल में अभी तक 23 लोगों ने किया वोट
-

तलाड़ा में मतदान करने के बाद 100 वर्षीय हीरी देवी -

मनाली के गांव जगतसुख में 101 वर्षीय गौरी देवी ने भी वोट डाला। -

-

- शिमला जिला के ठियोग विधानसभा से चुनाव लडऩे न लडऩे के राजनीतिक खेल में कांग्रेस नेत्री विद्या स्टोक्स भले ही मात खा गई हों, लेकिन वह मतदान करने में पीछे नहीं रहीं।उन्होंने आज कोटगढ़ के थानाधार पोलिंग बूथ पर अपने मत का प्रयोग करने जरूर पहुंचीं,व मतदान किया।
- लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र का चुनावी हाल केलांग में अब तक 54.13% मतदान दर्ज उदयपुर में 37.62%, स्पीति में 62.72 % मतदान
- लाहौल घाटी के कोकसर में 11.22 प्रतिशत वोटिंग घाटी के कई पोलिंग स्टेशनों में VVPAT खराब होने की सूचना
- हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रदेश में 2 बजे तक 54.09% मतदान दर्ज 7521 मतदान केंद्रों पर जारी वोटिंग
- हिमाचल प्रदेश चुनाव में 2 बजे तक 54.0 9% मतदान
- हिमाचल विधानसभा चुनाव वोटिंग के लिए अस्पताल से मरीज भी पहुंचे मतदान केंद्र
- जिला चंबा में एंबुलेंस और सरकारी गाड़ियां पहुंचा रही मरीजों को शत प्रतिशत मतदान के लिए पहली बार प्रशासन का अनूठा प्रयास
-

- मनाली विधानसभा के ग्राम पंचायत बाशिंग में दूल्हा पहुंचा मतदान करने, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
- पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का बयान अनुराग ठाकुर के बयान पर बोले शर्मा अनुराग करते हैं हल्की बात कहा- चुनावों में मिल जाएगा जवाब कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा

- जोगिंद्रनगर से बीजेपी प्रत्याशी गुलाब सिंह ठाकुर ने अपने पुत्र सुमेंद्र ठाकुर व बहू मेघना ठाकुर के साथ मझारनू में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह ने कहा कि जोगिंद्रनगर का मतदाता काफी प्रबुद्ध है और वह लगातार विकास के साथ चलता रहा है।
- मंडी जिला में सबसे छोटा मतदान केंद्र वृद्ध आश्रम भंगरोटू में बनाया गया पोलिंग स्टेशन आश्रम के 18 बुजुर्ग मतदाता कर रहे वोटिंग अभी तक 16 बुजुर्ग कर चुके हैं मतदान।
- हिमाचल विधानसभा चुनाव संधोल में मतदान का बहिष्कार धर्मपुर विस क्षेत्र के तहत आता है संधोल इलाका अधिकतर ग्रामीणों ने मतदान से मोड़ा मुंह इलाके की बदहाली से खफा होकर किया बहिष्कार।
- हिमाचल विधानसभा चुनाव जिला ऊना में 12 बजे तक सबसे अधिक 35% वोटिंग कांगडा में सबसे कम 22% प्रतिशत मतदान दर्ज प्रदेश में 12 बजे तक कुल 28.06% हुआ मतदान।
- 12 बजे तक प्रदेश में कुल 28.6 फीसद मतदान हुआ है। शिमला में 18 फीसद, मंडी में 16, सोलन में 19, कुल्लू में 12, कांगड़ा में 14, ऊना में 18, बिलासपुर में 15, हमीरपुर में 17, सिरमौर में 20, लाहुल स्पीति में 11 और किन्नौर में 9 फीसद मतदान हुआ
- लाहौल-स्पीति में अभी तक 26 प्रतिशत मतदान दर्ज 92 पोलिंग स्टेशनों पर हो रहा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रही मतदान प्रक्रिया
- 8 से 10 बजे के बीच हुई 14.48% वोटिंग।
-

- धर्मपत्नी संतोष शैलजा के साथ वोट डालने के बाद नोटबन्दी और GST पर बोले लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार: प्रसव पीड़ा के बाद ही घर में मिठाई बंटती है, खुशियां आतीं है। अब की बार 1990 से ज्यादा बहुमत मिलेगा हिमाचल में भाजपा को।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने डाला वोट विजयपुर में परिवार सहित किया मतदान।
- नड्डा ने कहा- मतदान को लेकर भाजपा में भारी जोश जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी जनता को कुशासन से मिलेगी मुक्ति।
- हिमाचल विधानसभा चुनाव 10 बजे तक हिमाचल में 13.62 प्रतिशत मतदान दर्ज 2 घंटे में दर्ज किया गया
- 13.62 प्रतिशत मतदान पोलिंग बूथों पर सुबह से मतदाताओं की भारी भीड़ कई पोलिंग बूथों पर वोटिंग मशीनें खराब अभी तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी है मतदान प्रक्रिया
- हिमाचल प्रदेश: EVM में गड़बड़ी, बिलासपुर के सदर विधानसभा सीट पर हंगामा
- हमें पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी: वीरभद्र सिंह
- ऊना के हरोली में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित किया मतदान।
- ऊना के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने किया मतदान।

- चितंपूर्णी-41 आरक्षित से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने अपने परिवार सहित अम्ब में डाला वोट।
- हमारा लक्ष्य 50 सीटों का था लेकिन अब जब हमें इतना समर्थन मिल रहा है तो हमें 60 से अधिक सीटों की उम्मीद है: प्रेम कुमार धूमल, BJP सीएम उम्मीदवार
- लोगों ने अब कांग्रेस से छुटकारा पाने की सोच ली है। इस राज्य को धूमल जी जैसे नेता की जरूरत है क्योंकि यह राज्य पहले से ही 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है: अनुराग ठाकुर
- कांग्रेस से भाजपा में गए सुखराम ने कहा- कांग्रेस ने किया मेरा अपमान

- प्रदेश में चुनाव आयोग के दवों के विपरीत आज कई स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब हो गईं। जिससे मतदान में रूकावट आई। ईवीएम मशीनें खराब होने से जहां मतदाताओं को भारी परेशानी झेलन पड़ी। वहीं मतदान केन्द्रों के बाहर हंगामें हो रहे हैं।
- नाहन चुनाव के पोलिंग बूथ 56/58 विक्रम केंसल में वोटिंग मशीन खराब सुबह 8 से 9 बजे तक नहीं डाल पाया कोई भी वोट लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी।
- भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान महेश्वर सिंह जीत को लेकर पूरी तरह आश्वासित जनता से की मतदान करने की अपील इस बार के चुनावों में मतदान की प्रतिशत में होगी बढ़ोतरी जनता भाजपा के पक्ष में करेगी मतदान प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार।
- बिलासपुर के तेलग बूथ में हंगामा मशीन खराब होने पर मचा हंगामा मशीन में कमल का बटन न चलने पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा पोलिंग बूथ के बाहर शुरू की नारेबाजी, स्थिति तनावपूर्ण मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन।

- नाहन में बीजेपी उम्मीदवार राजीव बिंदल और कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने डाला वोट दोनों ही उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा
- सुजानपुर के बीजेपी उम्मीदवार व CM चेहरा धूमल नहीं करेगे अपने लिए वोट विधानसभा क्षेत्र बदलने से नहीं डाल पाएंगे वोट धूमल सुजानपुर से लड़ रहें है चुनाव

- हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017: शिमला के रामपुर में लोगों ने डाला अपना वोट
- हिमाचल की 68 सीटों पर मतदान शुरू, वीरभद्र और धूमल की साख दांव पर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले लोगों से भारी मतदान की अपील की, उन्होंने ट्वीट किया, '' आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन है. मेरी विनती है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।

- हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है, यदि मतदान केंद्रों पर ज्यादा लोग होंगे तो मतदान का समय भी बढ़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications