वो बातें जो पहली बार हिमाचल विधानसभा चुनाव में आएंगी नजर
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 9 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा और 18 दिसंबर को वोटों को गिनती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी साफ कर दिया कि इस चुनाव में पहली बार पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा भी कई खास बातें इस चुनाव नजर आएंगी।

9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में वोटिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने बताया कि VVPAT से वोटरों को जानकारी के लिए एक पर्ची मिलेगी, जिससे उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने किसे वोट किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि रेंडम तरीके से एक सीट चुनी जाएगी जहां वीवीपैट की पर्चियां गिनी जाएंगी। किसी भी एक सीट पर वीवीपैट की सभी पर्चियों की गिनती होगी।
- चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार वीवीपैट मशीनों की स्क्रीन को बढ़ाया गया है, इसे 5.6 से बढ़ाकर 10 सेंटीमीटर का किया गया है, जिससे कि मतदाताओं को अपना देखने में आसानी होगी।
- चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार वोटिंग कंपार्टमेंट की ऊंचाई 30 इंच तक बढ़ाई जाएगी।
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार 136 बूथ ऐसे होंगे जिन्हें सिर्फ महिलाएं संचालित कर सकेंगी।
- इस चुनाव में फोन पर आने वाले थोक एसएमएस और ऑडियो मैसेजेस भी चुनाव विज्ञापन के दायरे में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications