Himachal elections 2022: उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक, फाइनल होंगे नाम

Himachal Assembly elections 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों से पर्दा उठा चुका है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। ऐसे में चुनाव की तारीखे साफ होने के बाद अब राजनीतिक दलों के अंदर उम्मीदवारों के नाम फाइलन करने को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को बैठक होगी।

Congress

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार 15 अक्टूर को दिल्ली के 10 जनपथ पर होगी। यहां उम्मीदरों के नामों पर फाइनल चर्चा होगी, जिसके बाद कैंडिडेट के नामों की लिस्ट जारी करने का काम किया जाएगा।

बता दें कि बीते एक हफ्ते से दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बीच टिकट को लेकर जंग चली है। इसी के साथ हिमाचल की कमान फिलहाल पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाली हुई है।

पिछले चुनाव रिजल्ट पर एक नजर

2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो कुल 68 सीटों में से बीजेपी 44 सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि कांग्रेस को 21 सीटें हासिल हुई थी। इसके अलावा सीपीआई (एम) को एक सीट और दो निर्दलीय विधायक जीतने में कामयाब हुए थे।

Recommended Video

    Jai Ram Thakur Property: जयराम ठाकुर कितने रईस ? | BJP | Himachal Election |वनइंडिया हिंदी *Politics

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+