Mumbai Stampede: हादसे के बाद जागा रेलवे, लिए बड़े फैसले, जानिए क्‍या-क्‍या

मुंबई। शुक्रवार को हुए मुंबई के एलफिन्सटन रेलवे स्‍टेशन पर हुए भगदड़ में मृतकों की संख्या 23 हो गई। हादसे के दिन मुंबई में मौजूद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तुरंत आदेश जारी कर मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में रेलवे बोर्ड और मुंबई के दोनों जोन के अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहले ''यात्रियों के लिए सुविधा'' माना जाने वाले पुल अब देश के सभी रेलवे स्टेशनों के लिए जरूरी पहलू होगा।


बैठक में पीयूष गोयल ने कहा कि 15 महीनों के अंदर मुंबई ट्रेनों में CCTV कैमरे लगेंगे। इस बैठक में मुंबई के उपनगरीय स्टेशनों में भी सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तो आईए बताते हैं क्‍या-क्‍या महत्‍वपूर्ण फैसला लिया गया इस बैठक में
  • शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद जारी बयान में रेलवे ने यह भी कहा कि अपने निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए 15 महीने के भीतर मुंबई की सभी उप-नगरीय ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और इसके बाद पूरे देश की ट्रेनों में ये कैमरे लगाए जाएंगे।
  • परियोजनाएं लागू करने में देरी और लालफीताशाही के लिए गोयल ने रेलवे जोनों के महाप्रबंधकों को और अधिकार देने का फैसला किया ताकि वे यात्रियों की संरक्षा के उपायों पर धनराशि खर्च कर सकें।
  • मंत्री ने संरक्षा के मुद्दों को सुलझाने के लिए एक समयसीमा भी तय की है। महाप्रबंधकों को किसी परियोजना के लिए कोष की मंजूरी के एक हफ्ते के भीतर वित्तीय आयुक्तों को जानकारी देनी होगी और वित्तीय आयुक्त 15 दिनों के भीतर इसकी पुष्टि करेंगे ।
  • विचारों में भेद की स्थिति में मामला अंतिम निर्णय के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा और उसे इन्हीं 15 दिनों के भीतर फैसला करना होगा।
  • बैठक जारी रहने के दौरान ही गोयल ने ट्वीट किया था, ''समयबद्ध तरीके से मुंबई के सभी उप-नगरीय स्टेशनों में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी बेहतर करने के लिए योजना बनाई जाएगी । इसके अलावा, बीएमसी, एमएमआरडीए, सिडको जैसी एजेंसियों और राज्य सरकार के साथ लंबित मुद्दों को एक हफ्ते में सुलझाया जाएगा ।''
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+