कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से पूछा क्या होता है ठुल्ला का मतलब

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस को ठुल्ला कहकर संबोधित किया था जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनसे ठुल्ला का मतलब पूछा है।

High court asks the meaning of Thulla from arvind Kejriwal

दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा है कि ठुल्ला का क्या मतलब होता है। कोर्ट ने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को 21 अगस्त तक का समय दिया है। कोर्ट ने इसके साथ ही केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि के आरोप में निचली अदालत द्वारा उन्हें समन भेजने के फैसले को सही ठहराया है।

दरअसल केजरीवाल ने एक पिछले वर्ष एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार के दौरान पुलिस का ठुल्ला कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद उन्होंने इसके लिए मांफी भी मांग ली थी। साथ ही इसकी सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने यह शब्द उन पुलिसकर्मियों के लिए इस्तेमाल की थी जो गरीबों को परेशान करते हैं।

मोदी की तर्ज पर अब केजरीवाल भी करेंगे लोगों से 'मन की बात' 'Talk To AK' कैंपेन शुरु

लेकिन अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कॉस्टेबल ने मानहानि का मामला दर्ज कराया। कॉस्टेबल ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उनके इस बयान से उसकी भावनायें आहत हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+