खतरे में पीएम मोदी की जान, 15 अगस्त को हो सकता है आतंकी हमला

narendra modi
नयी दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ने आतंकियों की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर रहे हैं। आतंकवादी उन्हें अपना टार्गेट बनाए हुए है। यहीं कारण है कि नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा थ्री लेयर रखी गई है। एसपीजी जवानों का दस्ता उनकी सुरक्षा में तैनात है, लेकिन ताजा अलर्ट मोदी की सुरक्षा में तैनात जवानों के माथे पर बल लाने वाला है। इंटेलिजेंस की सूचना के मुताबिक मोदी पर 15 अगस्त को आतंकी हमला हो सकता है। देश की खुफिया एजेन्सी आईबी ने यह खुलासा करते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत मजबूत करने की चेतावनी दी है।

इंटेलीजेंस ब्यूरो के मुताबिक मोदी पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा हमला किया जा सकता है। देश के वरिष्ठ खुफिया अफसरों के अनुसार देश में पिछले 20 वर्ष में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के लिए आतंकी हमले का इतना अधिक खतरा अनुभव किया जा रहा है।

आईबी की सूचना के मुताबिक मोदी पर कट्टर आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तोयबा, सिमी जैसे संगठन हमला करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में मोदी पर संभावित हमले की आशंका को देखते हुए लाल किले, प्रधानमंत्री निवास तथा अन्य आस-पास के एरियों में शार्पशूटर्स तैनात किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस, पैरामिलिटरी फोर्सेज, एनएसजी और सेना से लगभग 20,000 सुरक्षाकर्मियों को मोदी की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाएगा। सुरक्षा की एक मल्टी-लेयर प्लान तैयार कर सुनिश्चित किया जाएगा कि हर 50 मीटर पर एक पुलिसकर्मी हो।

मोदी की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए तैयारियां जोरों पर है। प्रधानमंत्री जिस भी रास्ते से गुजरेंगे, उस रास्ते को 15 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं लाल किले के 2 किलोमीटर की रेडीयस में एयर डिफेन्स सिस्टम को लगाने का प्लान तैयार किया है। इतना ही नहीं किसी भी आपातकालिन स्थिति से निपटने के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार, डॉग स्कवॉड तथा बॉम्ब डिस्पोजल स्कवॉड भी सुरक्षा के लिए नियुक्त किए जाने का खाका तैयार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+