शिल्पा शेट्टी ने एक झटके में ठुकरा दिया 10 करोड़ रुपये का ऑफर, जानें क्या थी वजह
मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की गिनती उन लोगों में होती हैं, जो कि छरहरी काया के मालिक हैं, अपने योग के जरिए फिटनेस आईकॉन बनीं शिल्पा शेट्टी ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी प्रशंसा चारों ओर हो रही है। दरअसल करोड़ों लोगों के लिए आदर्श बनीं शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में पतले होने की दवाई का विज्ञापन करने से मना कर दिया, जबकि इस एड के लिए उन्हें 10 करोड़ की मोटी रकम ऑफर हुई थी।

शिल्पा शेट्टी ने ठुकरा दिया 10 करोड़ रुपये का ऑफर
इस बारे में खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है, शिल्पा ने कहा कि वो मानती हैं कि सेहत के लिए सही डाइट और वर्कआउट काफी है, पतले होने की दवाइयां नुकसान पहुंचा सकती हैं, जो चीज मैं खुद नहीं करती, वो भला मैं कैसे दूसरों को करने के लिए कह सकती हूं। शिल्पा ने कहा कि आजकल की दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान का अपना एक टाइम टेबल होना चाहिए, उसे कसरत और खानपान का ध्यान रखना चाहिए और यही उसे हेल्दी और फिट रख सकते हैं।

शिल्पा का भरोसा योग पर ना कि दवाई पर
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का विज्ञापन करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्होंने भी यही कहा था कि जो ड्रिंक वो भी खुद नहीं पीते वो भला अपने फैंस से कह सकते हैं पीने को, उनका कहना था कि कोल्ड ड्रिंक भी इंसान की सेहत के लिए ठीक नहीं है।

'निकम्मा' से पर्दे पर शिल्पा की वापसी
मालूम हो कि शिल्पा शेट्टी पूरे 13 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं, शब्बीर खान के निर्देशन में बनने वाली एक्शन फिल्म 'निकम्मा' में शिल्पा एक अहम किरदार में होंगी। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' के बाद शिल्पा ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी।
फिल्म ‘ढिश्कियाउं' में किया था डांस
साल 2014 में अपने प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘ढिश्कियाउं' के एक खास गाने में उन्होंने डांस किया था। वहीं टेलीविजन पर डांसिंग रिएलिटी शो को जज करके वो लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications