बेंजामिन नेतन्याहू पीएम मोदी के लिए इजराइल से लेकर आए खास तोहफा, जानिए इसकी खासियत

नई दिल्ली। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू छह दिनों की यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है और इस बार वे अपने साथ एक खास तोहफा लेकर आए हैं। जी हां, पीएम मोदी के लिए बेंजामिन नेतन्याहू एक शानदार गिफ्ट लेकर आए हैं, जिसका नाम गल मोबाइल जीप है, जो खारे पानी को भी मीठा कर देगी। पहली बार भारत पहुंचे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी भी आई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने दोस्त का स्वागत करने के लिए पहुंचे और फिर गले लगाकर मेहमान को अपनी कार में बिठाकर सीधे तीन मूर्ति के लिए रवाना हो गए।

क्यों खास है ये तोहफा?

क्यों खास है ये तोहफा?

पीएम मोदी पिछले साल इजराइल की यात्रा के दौरान नेतन्याहू के साथ इसी जीप में बैठकर भूमध्य सागर के तट की सैर की थी। उन्होंने इस जीप से खारे पानी को पीने लायक बनाने का नमूना भी देखा था। इस जीप से पीएम मोदी बहुत अभीभूत हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी प्रकार की जीप नेतन्याहू अपने साथ लेकर आए हैं और वे मोदी को गिफ्ट के रूप में सौंपेंगे।

क्या है गल मोबाइल जीप?

क्या है गल मोबाइल जीप?

गल मोबाइल जीप एक वॉटर प्यूरिफिकेशन व्हीकल है, जो समुद्र के खारे पानी को भी मीठे करके पीने योग्य बनाता है। इस प्रकार का पानी प्राकृतिक आपदा, भूकंप और युद्ध के वक्त आपातकाल के दौरान प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा रूरल एरिया में, जहां पानी की भारी किल्लत है, वहां पर भी इस प्रकार के पानी का प्रयोग किया जा सकता है।

कितनी है इसकी कीमत?

कितनी है इसकी कीमत?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जीप की कीमत करीब 3.9 लाख शेकेल यानी करीब 70 लाख रुपये है। यह समुद्र के पानी को एक दिन में 20,000 लीटर तक पीने योग्य बना सकती है। इसके अलावा यह गल मोबाइल जीप खारा/ मैला या दूषित नदी के पानी को एक दिन में 80,000 लीटर पीने लायक बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+