झारखण्ड में भाजपा की दीवाली, बाकी दलों का दीवाला

bjp-jharkhand
रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर से पर्दा उठ गया। जैसे-जैसे रूझान में भाजपा को बढ़त मिल रही थी, कार्यकर्त्ताओं की खुशी जश्न में बदलने लगी थी। सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसर गया था। जो जहाँ था वही ठहर गया। जैसे-जैसे समय बीत रहा था सड़क पर कर्फ्यू का माहौल दीखने लगा। राजनेताओं के साथ आम मतदाता चुनाव परिणाम को जानने के लिए पल-पल पर नजर टिकाये हुए थे। धनबाद से बीजेपी के पशुपत‍िनाथ ने बढ़त बनाई तो गिरडीह से रवींद्र पाण्डेय रहे विजेता।

यह भी पढ़ें- देश भर में ख‍िल गया कमल

पार्टी प्रत्याशी के साथ भाजपा में उत्साह चरम पर तो अन्य पार्टियों के खेमे में मायूसी साफ झलक रही है। राउंड-दर-राउंड में भाजपा अन्य पार्टियों को पछाड़ते हुए आगे बढ़ती जा रही थी। हालाँकि मोदी की आने की आहट चुनाव के समय से ही हो गयी थी, बस मुहर लगने की देर थी। अब झारखंड में चौतरफा विजय से भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

जमशेदपुर में भी बीजेपी के बरन मेहतो का सिक्का चला तो लोहरदगा मे बीजेपी के सुदर्शन भट्ट ने जीत का रंग जमाया। रुझान से भाजपा में दीवाली की रौनक रही तो अन्य पार्टियों का दिवाला निकल गया। रुझान के साथ ही प्रदेश भाजपा में दीवाली और होली का रंग एक साथ देखने को मिला। भाजपा कार्यालय के अंदर होली की धूम रही तो बाहर दीवाली का शोर। अन्य दलों के कार्यालयों में भी कार्यकर्त्ता जुटे जरूर लेकिन जैसे-जैसे भाजपा का कारवाँ बढ़ता गया, सभी लोग छिटकने लगे।

थोड़ी देर बाद ही पूरे कार्यालय में मायूसी छा गयी। दोपहर बाद भाजपा कार्यालय में चहल-पहल देखने लायक थी। सभी एक-दूसरे को बधाइयाँ दे रहे थे। लड्डू खिलाने का दौर भी चला। जश्न की तैयारी में भाजपा पिछले 2-3 दिनों से जुटी हुई थी। खासकर एग्जिट पोल आने के बाद से ही भाजपा कार्यालय में लड्डू बनाने का काम शुरू हुआ था। कार्यकर्ताआंे ने चार लाख रुपये के पटाखे खरीदे थे जिनका उपयोग कार्यकर्त्ताओं ने किया।

पटाखे फोड़ने का सिलसिला मतगणना के रूझान में भाजपा को मिलती बढ़त के साथ-साथ बढ़ता ही चला गया। भाजपा कार्यालय के बाहर नरेन्द्र मोदी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाये हुए थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्त्ता भाजपा का झंडा लिये हुए झूमते दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+