जानिए आखिर क्यों प्रियंका गांधी खुद पति को ईडी के कार्यालय छोड़ने गईं

नई दिल्ली। मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए जिस तरह से रॉबर्ट वाड्रा ईडी के कार्यालय पहुंचे उसके बाद सियासी हलचल एक बार फिर से बढ़ गई है। गौर करने वाली बात है कि रॉबर्ड वाड्रा को खुद प्रियंका गांधी ईडी के कार्यालय छोड़ने के लिए पहुंचीं थी। खुद प्रियंका गांधी वाड्रा को ईडी के कार्यलय छोड़ने पहुंचीं जहां तमाम सुरक्षाकर्मियों के साथ वाड्रा ईडी के कार्यालय गए। जिसके कुछ मिनट के बाद प्रियंका गांधी का काफिला वहां से चला गया।

अपने पति के साथ

अपने पति के साथ

प्रियंका गांधी से जब यह पूछा गया कि क्या आप पति को ईडी कार्यालय इसलिए छोड़ने आईं हैं कि ताकि आप इसके जरिए कोई संदेश दे सके तो उन्होंने कहा कि हर किसी को पता है कि ये सब क्यों हो रहा है। अपने पति वाड्रा के ईडी कार्यालय पहुंचने के बाद प्रियंका ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ हैं, वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं, मैं अपने परिवार का समर्थन करुंगी।

मां से मिलने गईं

मां से मिलने गईं

ईडी ऑफिस के बाद प्रियंका गांधी का काफिला 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास चला गया। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रियंगा गांधी अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पहुंची। पार्टी का कार्यालय ईडी कार्यालय से महज दो किलोमीटर दूर है जहां वाड्रा से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की। वाड्रा को जिस तरह से ईडी से पूछताछ के लिए बुलाया गया उसपर प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया है कि वह परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह दौरा बहुत की कम समय में तय किया गया ताकि लोगों को साफ संदेश दिया जा सके।

प्रियंका के समर्थन में नारे

प्रियंका के समर्थन में नारे

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ खड़ी हूं। जिस वक्त प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यालय पहुंची पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रियंका गांधी के पक्ष में नारे लगाए। लोगों ने प्रियंका तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। बता दें कि यह पहली बार है कि रॉबर्ड वाड्रा को ईडी के सामने पेश हुए हैं। इससे पहले वाड्रा अपने प्रतिनिधि को ईडी के सामने भेजते थे और उनके वकील इस पूरे मसले पर ईडी के सवालों का जवाब देते थे।

ईडी ने की थी शिकायत

ईडी ने की थी शिकायत

आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने जज से शिकायत की थी कि वाड्रा उनके साथ पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वाड्रा ने खुद किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जानबूझकर फर्जी मामले दर्ज कराए गए हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। भाजपा सरकार जानबूझकर उन्हें फंसा रही है ताकि वह उनकी पत्नी प्रियंका गांधी को और राहुल गांधी पर निशाना साधा जा सके। वहीं ईडी का कहना है कि हमारे पास लंदन में वाड्रा की नई संपत्तियों की जानकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+