क्या होता है जब विमान के भीतर कम होता है केबिन प्रेशर
नई दिल्ली। हाल में जिस तरह से एयर मार्शल ने एक यात्री की विमान में गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद से एक सवाल यह खड़ा होने लगा है कि अगर यह बुलेट विमान की दीवार में लगती और विमान का केबिन प्रेशर लीक हो जाता तो क्या होता। दरअसल जब विमान उंचाई पर होता है तो विमान के भीतर अपने आप दबाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से विमान के बाहर का तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला जाता है। ऐसे में अगर 350039500 फीट की उंचाई पर उड़ने वाले जेट विमान का अगर एयर प्रेशर लीक होता है तो विमान के बाहर सांस लेना असंभव होता है।

जेट लैग की समस्या
विमान के बाहर के भीतर दबाव काफी कम हो जाता है तो इसके भीतर के दबाव के सही बनाए रखने के लिए विमान को वापस 8500 फीट की उंचाई पर लाया जाता है। लेकिन इस उंचाई पर भी ऑक्सीजन की कमी होती है। ऐसे में ऑक्सीजन की कमी से यात्री को सांस लेने में दिक्कत होती है, जिसकी वजह से यात्री बेहोश हो सकता है और उसकी मृत्यु हो सकती है। लेकिन प्रेसराइज्ड केबिन के भीतर हाइपोक्सिया की समस्या कम होती है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की दिल की धड़कन बढ़ सकती है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, जिसे जेट लैग कहते हैं।

सिगरेट पीना इसलिए मना है
विमान के भीतर सिगरेट पीने से मनाही की एक बड़ी वजह यह भी होती है कि इसकी वजह से विमान के भीतर विस्फोट हो सकता है। लेकिन विमान के भीतर गोली चलने की वजह से एयर प्रेशर एकदम से आधा हो गया और ऑक्सीजन की कमी हो गई। ऐसी स्थिति में दिमाग काम करना बंद कर देता है और व्यक्ति अपाहिज हो सकता है। ऐसी स्थिति में यात्री को अपने शरीर के भीतर हो रहे बदलाव के बारे में जानकारी नहीं मिलती है और वह साधारण सा काम भी नहीं कर पाता है।

ऑक्सीजन की कमी
जब कभी आप विमान के भीतर यात्रा करते हैं तो यात्रा शुरू होने से पहले विमान के भीतर कर्मचारी आपको बताते हैं कि अगर सांस लेने में दिक्कत हो तो सीट के उपर लगे ऑक्सीजन बैग का इस्तेमाल करें। यात्रियों को इस समस्या से बचाने के लिए ऑक्सीजन मास्क लगाया जाता है जोकि प्रेशर कम होने पर अपने आप खुल जाता है। बालिग यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि पहले वह खुद मास्क पहने इसके बाद अपने बच्चों को इसे पहने।
इसे भी पढ़ें- जेट एयरवेज की फ्लाइट में यात्रियों के नाक-कान से बहने लगा खून, आनन-फानन में कराई गई विमान की लैंडिग












Click it and Unblock the Notifications