सुशांत सिंह का शव देखने के बाद क्या बोलीं थी बहन मीतू, नौकर ने बताया सिलसिलेवार घटनाक्रम
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने बाद आखिरकार अब इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ आई और सीबीआई ने मंबई पुलिस और बिहार पुलिस से इस केस का चार्ज ले लिया है। पिछले कुछ दिनों में इस पूरे मामले में कई आरोप-प्रत्यारोप लगे हैं। इस पूरे मामले की जांच के बीच एक और जानकारी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट में सुशांत के घर में काम करने वाले नीरज सिंह का बयान सामने आया है, जिसने सुशांत के कमरे में शव कैसे मिला इस बात की जानकारी दी है।
Recommended Video

चाभी बनाने वाला आया
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नीरज ने 14 जून को जो कुछ हुआ और उसने जो कुछ देखा उसकी जानकारी दी है। उसने आरोप लगाया है कि उस दिन सुशांत के घर पर दोपहर 1.30 बजे दो चाभी बनाने वाले आए थे। दरअसल कमरे के लॉक को खोलने में काफी समय लग रहा था, जिस वजह से सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने लॉक को तोड़ने के लिए कहा। काम खत्म होने के बाद दोनों ही ताला तोड़ने वालो को दीपेश ने पैसा दिया और वह वहां से चले गए।

बहन ने देखते ही क्या कहा
नीरज ने बताया कि जब दीपेश वापस आया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, कमरे में बिल्कुल अंधेरा था, एसी चल रहा था। जब दीपेश ने लाइट जलाई तो सिद्धार्थ अंदर गया और तुरंत बाहर आ गया, उसके पीछे-पीछे दीपेश भी बाहर आ गया। नीरज का कहना है कि हरे रंग के कपड़े में सुशांत सीलिंग फैन से लटके थे। सिद्धार्थ ने इसके बाद सुशांत की बहन मीतू सिंह को फोन कर बुलाया और उनकी मृत्यु के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद सिद्धार्थ ने मुझे चाकू लाने को कहा और उन लोगों ने कपड़े को काटा। सुशांत के पैर बिस्तर से बाहर थे और पूरा शरीर नीचे बिस्तर पर गिर गया। इसी समय मीतू कमरे में आईं और चिल्लाने लगीं गुलशन तूने ये क्या किया।

मीतू ने शव को बिस्तर पर रखने को कहा
नीरज ने बताया कि नीतू ने लोगों से कहा कि शव को ठीक से बिस्तर पर रखो। नीरज ने कहा कि मैंने ही सुशांत के गले से हरे रंग का कुर्ता निकाला, उसने सुशांत की छाती को दबाकर उन्हें जिंदा करने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद सिद्धार्थ ने पुलिस को बुलाया। बयान के अनुसार यह सुशांत का ही कुर्ता था, जिसे वह पूजा के दौरान पहना करते थे। बता दें कि फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और तमाम सबूतों को इकट्ठा कर रही है और इस मामले से जुड़े लोगों का बयान दर्ज कर रही है।

पुलिस से भी की पूछताछ
सीबीआई के दो अधिकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन गए थे, जहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से केस की जानकारी ली। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की खामियों को लेकर भी सवाल किए। इस पर जवाब देते हुए बांद्रा पुलिस की टीम ने कहा कि वो फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों ने किया था, जिस वजह से उन्हें इसमें गड़बड़ नहीं लगी। बाद में सीबीआई की एक टीम कूपर अस्पताल गई, जहां पर सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था।

फ्लैट पर गई सीबीआई
सीबीआई की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ शनिवार को सुशांत के फ्लैट में भी गई थी, जहां पर एक्टर का शव मिला था। इस दौरान सुशांत के कुक नीरज, सिद्धार्थ पिठानी भी साथ थे। फॉरेंसिक टीम एक डमी डेडबॉडी भी लेकर गई थी, जिसके बाद क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने सुशांत के फ्लैट से लेकर छत तक खंगाला था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications