अटल जी के निधन के बाद देश के तमाम अखबारों की अहम सुर्खियां
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद आज देशभर के अखबारों ने उन्हें पहले पेज पर जगह दी है। पूर्वी भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, उत्तर भारत से लेकर पश्चिम भारत के हर क्षेत्रीय व राष्ट्रीय अखबार में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर को प्रमुखता से जगह दी गई है। हर अखबार ने अटल जी के निधन पर उनकी तस्वीर और निधन की खबर को पहले पेज पर मुख्य हेडलाइन के तौर पर छापा है। साथ ही उनके राजनीतिक जीवन सहित उनके हर पहलू को विस्तार से अखबार में जगह दी है।

नहीं रहे अटल
पंजाब केसरी ने पहले पेज पर अटल जी की तस्वीर को छापते हुए लिखा है नहीं रहे अटल, गुरुवार शाम 5.05 बजे एम्स में ली अंतिम सांस। वहीं उर्दू अखबार राजोनामा खबरें में भी अटल जी के निधन की खबर को मुख्य पेज पर जगह दी गई है। साथ ही उनके जीवन परिचय को संक्षिप्त में पहले पेज पर छापा गया है। अंग्रेजी के राष्ट्रीय अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने भारत की क्षति शीर्षक से अटल जी के निधन की खबर को पहले पेज पर जगह दी है। साथ ही अटल जी की तस्वीर की छवि जिसमे वह भाषण दे रहे हैं को छापा गया है।

अटल दौर का अंत
इसके अलावा दक्षिण भारत के तमाम अखबारों में भी अटल जी के निधन की खबर को प्रमुखता के साथ विस्तार से पहले पेज पर छापा गया है। अंग्रेजी अखबर डीएनए ने लिखा है कि अटल का दौर का अंत, मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं। । डीएनए ने अपनी खबर के शीर्षक के नीचे लिखा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पूरा देश अटल जी के निधन के बाद देश के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि दे रहा है।

अटल युग का अवसान
वहीं द पायनियर ने लिखा है कि सुनहरे दौर की यात्रा का अंत, इस लेख में अटल जी के जीवन और देश की राजनीति में उनके योगदान को विस्तार से बताया गया है। वहीं द टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि प्रधानमंत्री, कवि, राष्ट्रनेता, भद्र पुरुष का निधन। वहीं राष्ट्रीय अखबार दैनिक जागरण ने अटल जी के निधन की खबर को पहले पेज पर प्रमुखता से जगह देते हुए लिखा है कि राजनीति के अटल युग का अवसान। लेख में अटल जी की तस्वीर को छापते हुए उनके पूरे जीवन का संक्षिप्त परिचय पहले पेज पर छापा गया है।
इसे भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee's final journey: आज दिल्ली में इन रास्तों पर न जाएं तो अच्छा

शाम 4 बजे अंतिम विदाई
गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरुवार को शाम 5.05 बजे निधन हो गया था। वह 11 जून से एम्स में भर्ती थे। 14 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो जाने की वजह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद देशभर के तमाम दिग्गज नेता उनका हाल जानने के लिए एम्स अस्पताल पहुंचे थे। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम को 4 बजे किया जाएगा, जिसमे ना सिर्फ देश के तमाम दिग्गज नेता, बल्कि पड़ोसी देशों के भी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें- वाजपेयी का निधन: शेड्यूल के अनुसार ही होगी रेलवे की परीक्षा, केवल केरल में टला एग्जाम












Click it and Unblock the Notifications