मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने ममता बनर्जी से की मुलाकात

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। बता दें कि ममता बनर्जी आज हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंची। ममता बनर्जी के अलावा द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम के मुखिया एमके स्टालिन भी शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रियंका गांधी, प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, शरद पवार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव सहित कई नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।

hemant soren

इस समारोह में 14 राजनीतिक दल शिरकत करेंगे। इनके अलावा इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राहुल गांधी समेत 30 बड़े राजनेताओं ने कार्यक्रम में आने की सहमति व्यक्त की है। समारोह के लिए देश के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी।

गौरतलब है कि झारखंड विधानभा चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम में हेमंत सोरेन के गठबंधन ने झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने का बहुमत हासिल किया हैं। वहीं इस हेमंत सोरेन महागठबंधन की विरोधी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ाऔर महज 25 सीटों पर सिमट कर रह गयी। जबकि पिछले पांच सालों से झारखंड में भाजपा के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ही यहां की सत्ता संभाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+