दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार के लिए हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन को दी बधाई, शेयर की ये खास तस्वीर

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को साल 2018 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अमिताभ बच्चन के साथ सत्ते पे सत्ता मूवी से लेकर बागवान तक एक के बाद एक कई हिट देने वाली फ‍िल्‍म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। हेमा मालिनी ने एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर उन्हें बधाई दी है।

अमिताभ बच्‍चन खुद में एक संस्‍थान हैं: हेमा

अमिताभ बच्‍चन खुद में एक संस्‍थान हैं: हेमा

हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्‍चन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और उसके साथ लिखा- 'मुझे नहीं लगता कि दादा साहेब फाल्‍के जैसे पुरस्‍कार के ल‍िए अमिताभ के अलावा कोई दूसरा नाम योग्‍य है। अमिताभ बच्‍चन खुद में एक संस्‍थान हैं जिन्‍होंने अनगिनत किरदारों को पर्दे पर उतारा है। आपको बधाई अमित जी। मशहूर सिंगर लता मंगेशकर, अभिनेता अनिल कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुष्‍का शर्मा सहित कई सितारों ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दी है।

24 सितंबर को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ी घोषणा की थी

बता दें कि अमिताभ ने अवार्ड की घोषणा के बाद खुशी जताते हुए लिखा था कि कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं। सदी के महानायक ने इस अवॉर्ड को बहुत सादगी और सहजता से स्‍वीकार किया है। बता दें कि, 24 सितंबर को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ी घोषणा की थी।

किरदार अनेक पर शहंशाह बस एक: सचिन

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए सदी के महानायक की फिल्म अग्निपथ का जिक्र करते हुए लिखा है, "विजय दीनानाथ चौहान, पूरा नाम। बाप का नाम दीनानाथ चौहान। मां का नाम सुहासिनी चौहान। गांव मांडवा। उम्र 36..." एक लाइन जो आज भी मेरे रौंगटे खड़े कर देती है। अमित जी आप यूं ही दुनिया भर के लोगों का दिल जीतते रहें। किरदार अनेक पर शहंशाह बस एक #DadaSahebPhalkeAward

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+