PM मोदी की मां के निधन पर राहुल गांधी और मायावती ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली, वे 100 साल की थी। हीराबेन मोदी के निधन के बाद पूरे देश में दुख का माहौल है और तमाम बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Heeraben Modi passes away

PM Narendra Modi mother Heeraben Modi passes away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। हीराबेन मोदी 100 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से तबीयत बिगड़ने के चलते वो अहमदाबाद के हॉस्टिल में भर्ती थीं। हीराबेन मोदी के निधन के बाद पूरे देश में दुख का माहौल है और तमाम बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम व बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी श्रद्धांजिल अर्पित की है।

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।'

वहीं, कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लिखा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री @narendramodi और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ॐ शांति!'

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लिखा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!'

Recommended Video

    Heeraben Death: PM Modi की मां Heeraben के निधन पर दिग्गज नेताओं ने जताया दुख |वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+