नहीं मान रहा पाक, घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं लोग
पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन के कारण बड़ी संख्या में लोग गांव खाली कर जा रहे हैं।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन के दौरा सीमा पार से भारी गोलाबारी के कारण सीमा पर रहने वाले लोग अब अपना घर बार छोड़ कर जा रहे हैं।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद से ही भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में भारतीय सेना ने अपने 20 जवान खोए थे।
उसके बाद पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक और भी ज्यादा तिलमिला गया है।

उरी हमले के बाद से सीमा पार से सेना के बेस कैंपों, पुलिस चौकियों पर आतंकी हमले रुक रुक हो रहे हैं।
साथ ही पाक रेंजर्स की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर उल्लंघन के कारण अब तक 3 जवान शहीद हो चुके हैं। साथ ही कई नागरिक भी पाक की ओर से की जा रही भारी गोलीबारी का शिकार हुए हैं।
मार गिराए पाक के 15 जवान
खुद को इन गोलाबारियों से बचाने के लिए ये परिवार अब सीमा से दूर जा रहे हैं।
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी अरुण पाठक ने शुक्रवार दिन में जानकारी दी कि भारतीय सेना और बीएसएफ की ओर से सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दिया जा रहा है।
जानकारी दी गई कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान रेंजर्स के अब तक 15 जवान मारे जा चुके हैं।
सेनाध्यक्ष ने लिया जायजा
वहीं शुक्रवार को ही थलसेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने हिमाचल प्रदेश से सटे चीन की सीमा पर पुह और सुमडो क्षेत्र में जाकर ऑपरेशनल तैयारी का जायजा लिया।
बता दें कि पाक की ओर से नौशेरा, आरएसपुरा सहित सीमा से सटे कई इलाकों में पाक की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है।
ये देखें पाक की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का वीडियो
#WATCH: Ceasefire violation by Pakistan in Nowshera Sector (J&K). pic.twitter.com/xpLIqJEpxf
— ANI (@ANI_news) October 28, 2016












Click it and Unblock the Notifications