कर्नाटक चुनाव: मतगणना स्थल पर 50000 सुरक्षाकर्मी, अकेले बेंगलुरू में 11000 सुरक्षाबल

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आएंगे। इससे पहले मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और भारी संख्य़ा में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। 12 मई को हुए मतदान के बाद आज तमाम ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा और मतों की गणना की जाएगी। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबल तैनात किए हैं, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए पूरा इंतजाम किया गया है।

Security

भारी सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना को देखते हुए पुलिस ने किसी भी तरह की आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, पटाखों आदि को छोड़ने पर सभी 38 मतगणना स्थलों पर पाबंदी लगा दी है। शरारती तत्वों से निपटने के लिए मतगणना स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। बेंगलुरू में 5 अहम मतगणना स्थलों पर तीन श्रेणी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। जानकारी के अनुसार इन सभी जगहों पर सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में है।

50000 पुलिसकर्मी तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर सभी 38 मतगणना केंद्र में 50000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अकेले बेंगलुरू में 11000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। साथ ही एक रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनी, 20 कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस की कंपनियों को बेंगलुरू में तैनात किया गया है।

चुनाव आयोग सतर्क

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि हमने सभी काउंटिंग सेंटर के स्ट्रॉग रूम में सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) को तैनात किया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात है जिससे की कानून व्यवस्था बरकरार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+