Flood Live: महाराष्ट्र: सतारा में कुल 37 लोगों की मौत, 5 अब भी लापता
नई दिल्ली, 25 जुलाई: महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में बारिश ने भारी कोहराम मचाया हुआ है। नागपुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा सहित कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं। तो वहीं कर्नाटक की भी हालत खराब है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में एनडीआरएफ की टीमों को काफी परेशानी आ रही है।
पढ़िए, बाढ़ का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
Recommended Video
Maharashtra के Raigad में Landslide, अबतक 36 मौतें, PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
LIVE Feed
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बाढ़ की स्थिति पर कहा कि कोल्हापुर, सतारा और सांगली में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है। मैंने आज पहले सीएम से बात की थी। मैं आज सतारा जा रहा हूं और कल सांगली और कोल्हापुर जाऊंगा। हम लगातार रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
आज बारिश से महाराष्ट्र को मिल सकती है राहत, IMD ने की भविष्यवाणी
भारी बारिश का कहर झेल रही है महाराष्ट्र के लिए राहत की खबर है। आज से महाराष्ट्र में बारिश के कम होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार देर रात भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी तट पर जल्द ही बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है। IMD ने कहा है कि पश्चिमी तटीय इलाकों में मॉनसून के कमजोर होने की संभावना है।
10 अलग-अलग शेल्टर होम में 505 लोगों को शिफ्ट किया गया है। बिरमानी और पोचारी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। 7 परिवारों के फंसे होने की आशंका उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियां काम कर रही हैं। मौके पर जेसीबी मशीन और अन्य उपकरण तैनात किए गए हैं।
1 जून से रत्नागिरी जिले में 2,291 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे चिपलून में 5,000 लोग और खेड़ में 2,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना, तटरक्षक बल और नौसेना की टीमों के साथ स्थानीय एजेंसियों को प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है।
रायगढ़ में भूस्खलन पर एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा, हमारा बचाव अभियान बीते कल शुरू हुआ था। हमें 7-8 साल की उम्र के 2 बच्चों के शव मिले। जमीन का निचला हिस्सा अभी भी मिट्टी से भरा हुआ है और हम एक रास्ता बनाने के लिए क्षेत्र की खुदाई कर रहे हैं इससे तलाशी अभियान में मदद मिलेगी ।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications