दिल्‍ली में 'मुसीबत' की बारिश, अंडरपास में डूबी बस, छत पर लगानी पड़ी सीढ़ी

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर में आज 'मुसीीबत' की बारिश हुई। 2 घंटे की जबरदस्‍त बारिश से राजधानी दिल्‍ली में जगह-जगह तालाब जैसा नजारा देखने को मिला। लेकिन जखीरा अंडरपास के पास जो तस्‍वीर देखने को मिली वो शायद आजतक दिल्‍ली ने देखा नहीं होगा।
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम, हवाई सेवा प्रभावित

Heavy rains bring Delhi to its knees, bus drowned at Jakheera Underpass

आईबीएन न्‍यूज पर दिखाए गए खबर के मुताबिक जखीरा अंडरपास तलाब में तब्‍दील हो गया। इस रूट की कई बसें पूरी तरह पानी में डूब गईं। यात्रियों में हाहाकार मच गया। हालात ऐसे हो गए कि बसों में बैठे यात्री किसी तरह बाहर निकले।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंचकर बसों को बाहर निकालने की कोशिश में लगीं तब जाकर यात्रियों की सांस में सांस आई। यात्रियों को निकालने के लिए बस की छत पर सीढ़ी लगाई। यात्री छत के रास्ते सीढ़ी से अंडरपास के ऊपर पहुंचे। इस दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

50 mm. से ज्यादा बारिश दर्ज

दिल्ली में बुधवार को दोपहर तक 50 mm. से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 62.7 mm, पालम में 55.8 mm, लोदी रोड में 58.4 mm, गुड़गांव में 45 mm बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+