उत्तर भारत में बारिश का कहर, 11 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट
नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक बार फिर से भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली है। पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में सोमवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब और हिमाचल में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश के कारण लोगों का बुरा हाल है। बारिश, बाढ़ और बर्फबारी के बाद हिमाचल में हालात भयावह हैं और राज्य में 5 लोगों की मौत की खबर हैं। लाहुल स्पीति में लापता बताए जा रहे आईआईटी रुड़की के 35 छात्रों समेत 50 लोगों के सुरक्षित होने की खबर भी आई है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications