गुजरात: बाढ़ से बेघर हुए लोगों की भरसक मदद करेगी सरकार
अहमदाबाद| इन दिनों गुजरात प्रकति की मार सह रहा है, यहां पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश ने प्रलय ला दिया है और राज्य में बाढ़ आ गई है जिसने अभी तक 81 लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित अमरेली जिला है, जहां अब तक 33 लोग बाढ़ की वजह से असमय मौत के शिकार हो गये है। बाढ़ के कारण परेशान हो रहे लोगों की हर संभव मदद करने को राज्य सरकार तैयार है,बाढ़ ग्रस्त इलाके का खुद सीएम आनंदी बेन ने हवाई दौरा किया है।
बाढ़ से परेशान लोग, काफी लोग बेघर
बाढ़ ने लोगों के आशियाने को तबाह कर दिया है तो काफी लोग इस बाढ़ के कारण अपनों से अलग हो गये हैं। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले दो दिनों में भी बारिश होती ही रहेगी।फिलहाल गुजरात सरकार ने बाढ़ से तबाह हुए परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और सरकार पूरा प्रयास कर रही है को बाढ़ से ग्रसित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाये।
आईये देखते हैं बाढ़ से पीड़ित गुजरात की तस्वीरें..
81 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में 81 लोगों की मौत हो गई।
जनजीवन अस्त-व्यस्त
बाढ़ के कारण राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
Gujarat Flood: IAF today carried out 23 sorties by 6 MI-17 V5 Heptrs and dropping 5.87 tonnes of food packets - MoD pic.twitter.com/Dny9LkUvOC
— DeshGujarat (@DeshGujarat) June 25, 2015
rn
rnराहत कार्य जोरों पर हैं
गांधीनगर में गुजरात आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अमरेली जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां पिछले 48 घंटे में बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 33 लोगों की मौत हो गई।
बारिश का अनुमान
अहमदाबाद स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।
सीएम ने किया दौरा
सीएम आनंदी बेन ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया।












Click it and Unblock the Notifications