उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते देहरादून और नैनीताल में कल बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश के कारण अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने देहरादून में बुधवार को भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
नई दिल्ली। बारिश ने उत्तराखंड में जबरदस्त कोहराम मचाया हुआ है। चमौली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग समेत कई जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश के कारण अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने देहरादून में बुधवार को भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून में सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी कर दी गई है। पढ़िए, उत्तराखंड में बारिश का पल-पल का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
देहरादून में बारिश का तांडव, शास्त्री नगर में भारी बारिश से ढहा मकान, मलबे में दबने से चार लोगों की मौत और दो घायल
Dehradun: Four killed, two injured after a house collapsed following heavy rain in Shastri Nagar earlier today. #Uttarakhand pic.twitter.com/NJIeKUntYe
— ANI (@ANI) July 11, 2018
उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर, पिथौरागढ़ के नचानी में पुल टूटकर नदी में बहा
Uttarakhand: Suspension bridge at Pithoragarh's Nachani washed away following heavy rain pic.twitter.com/ahdWSitAIG
— ANI (@ANI) July 11, 2018












Click it and Unblock the Notifications