LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बारिश रुकी, कई जगह सड़कों पर भरा पानी

दिल्ली एनसीआर में सोमवार से शुरू हुई बारिश के कारण कई जगह पानी भरने से जाम के हालात हो गए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही बारिश ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश रात भर होती रही और मंगलवार को भी लगातार जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात बन गए हैं। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 24 जनवरी तक बारिश से राहत के कोई आसार नहीं हैं। पढ़िए, दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश का पल-पल का लाइव अपडेट।

delhi rains

LIVE Feed
Jan 22, 2019, 1:10 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में खुला मौसम, सड़कों पर पानी भरा होने से ट्रैफिक की गति हुई धीमी, मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं
Jan 22, 2019, 11:16 AM IST

दिल्ली में लाला लाजपत राय मार्ग बारापुला डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से लोधी रोड शमशान घाट के पास सड़क धंसी, सड़क धंसने से एक बस फंसी: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Jan 22, 2019, 11:14 AM IST

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की यातायात एडवाइजरी, भारी बारिश होने से जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा है, वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें
Jan 22, 2019, 11:13 AM IST

भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से DND पर धीमी हुई यातायात की रफ्तार, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Jan 22, 2019, 11:06 AM IST

गाजियाबाद में नेहरू नगर थर्ड के एफ ब्लॉक में घर के बाहर खड़ी कार पर गिरा बिजली का खंभा, बिजली की पूरी लाइन टूटकर गिरी
Jan 22, 2019, 10:49 AM IST

दिल्ली में भारी बारिश के बाद छतरपुर इलाके में कई सड़कों पर भरा पानी, रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न
Jan 22, 2019, 10:24 AM IST

भारी बारिश ने लगाया दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक, सड़कों पर पानी भरने से राजधानी के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम, ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी
Jan 22, 2019, 10:06 AM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश के साथ गिरे ओले, दिल्ली एनसीआर में कंपाने वाली ठंड का सितम जारी, लगातार रुक-रुककर हो रही है बारिश
Jan 22, 2019, 10:01 AM IST

हरदोई, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मेरठ, हापुड़, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुध नगर, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
Jan 22, 2019, 10:01 AM IST

यूपी के गाजियाबाद समेत 11 जिलों में अगले तीन घंटों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jan 22, 2019, 9:30 AM IST

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से धौला कुंआ और अकबर रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार पर लगा ब्रेक, कुछ इलाकों में बारिश के चल रही हैं तेज हवाएंं
Jan 22, 2019, 9:23 AM IST

गाजियाबाद और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के साथ पड़े ओले, तेज हवाओं के साथ बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Jan 22, 2019, 9:21 AM IST

बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर को मिली प्रदूषण से राहत, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान रहा 11.5 डिग्री और अधिकतम 28.2 डिग्री
Jan 22, 2019, 9:14 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में छाया अंधेरा, सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम के हालात, मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी तक बारिश से राहत के आसार नहीं
Jan 22, 2019, 9:10 AM IST

खराब मौसम और धुंध के चलते दिल्ली आने-जाने वाली 15 ट्रेनें चल रही हैं लेट, हवाई यातायात पर भी असर, दिल्ली में जारी है बारिश
Jan 22, 2019, 9:09 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर भरा पानी, ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी
Jan 22, 2019, 9:07 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई ठंड, सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी, दिल्ली एनसीआर में छाया अंधेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+