दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और आंतरिक महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं आज भी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने जारी किया अलर्ट

विभाग के मुताबिक आज एक बार फिर से मेहसाणा, पाटन, सूरत, गिर सोमनाथ, साबरकांठा, अहमदाबाद, गांधीनगर, अरावली और सुरेंद्रनगर जिलों के हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग ने उत्तर, दक्षिण और पूर्वी-मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

जबकि स्काईमेट के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंतरिक तमिलनाडु, कोंकण और गोवा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और उत्तरी तटीय इलाकों और तेलंगाना में कुछ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में बारिश

उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में बारिश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से के अनेक इलाकों में बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कई शहरों में नदियों में जल भरा के कारण नदियों में उफान आया हुआ है। जिसके वजह से कई इलाकों में बरसाती पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने नदियों में आए उफान के बाद किनारों पर बसे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को नदी कराए जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है तो वहीं हिमाचल में पहले से ही यलो अलर्ट जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+