Video: जोधपुर में आफत की बारिश, सड़क पर बह गए दोपहिया वाहन
नई दिल्ली। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग ऊपर वाले से बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं लेकिन जब बारिश अपने साथ आफत लेकर आए, तो इंसान को अपनी प्रार्थनाओं से भी डर लगने लगता है, जी हां ऐसी ही मनोदशा से गुजर रहे हैं जोधपुर के लोग।

जहां अभी मानसून की शुरूआत में ही बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, सड़के यहां बारिश की वजह से नदी में तब्दील हो गई हैं। रविवार सुबह हुई बारिश की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें आप बारिश और बारिश के बाद बिगड़े हालात को आसानी से देख सकते हैं। यहां बारिश इतनी तेज थी कि दोपहिया वाहन सड़कों पर तैरते नजर आए, भारी बारिश की वजह से लोग दुकानें और बाजार बंद करके घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी
वैसे गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज देश की राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। तो वहीं एमपी, बिहार, उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों से बारिश की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications