पाक की नापाक हरकत, LOC पर फायरिंग, कई चौकियों को बनाया निशाना

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लधंन लगातार जारी है। पाक सेना लगातार युद्धविराम नीती को तो तोड़ते हुए भारतीय सीमा पर हमले कर रही है। एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के जम्मू, रजौरी और पुंछ जिलों में बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की।

indian army

हलांकि भारतीय सेना ने इस गोलीबारी पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारपी के मुताबिक पाक सेना की ओर से एलओसी से सटे कष्णागति, मंडी, बालाकोट और पल्लनवाला सेक्टरों की जांच चौकियों पर रात के साढ़े नौ बजे से बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की।

हलांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों ओर से कई गंटों तक बमबारी और गोलीबारी होती रही। बीते 12 घंटे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह दूसरी बार संघर्षविराम उल्लंघन था। आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने कल जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 23 सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे जिस पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की थी।

वहीं सिर्झ जुलाई महीने में पाक की ओर से 18 बार संघर्षविराम का उल्लधंन किया गया है। जिसमें सेना के तीन जवानों सहित चार लोग मारे गए थे और 14 अन्य घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+