Weather Today: बकरीद पर मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली-लखनऊ में लू का कहर, जानें अपने शहर का हाल
Weather Today: आज, 7 जून को देशभर में बकरीद (Eid al-Adha) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक तरफ मस्जिदों में सुबह की नमाज अदा हो रही है, दूसरी तरफ लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं। लेकिन इसी जश्न के बीच मौसम भी अपने रंग में है।
आज शनिवार को देशभर में कहीं चिलचिलाती धूप है तो कहीं हल्की ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली के मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में गर्मी आज भी कहर ढा सकती है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर पारा 40 के आसपास बना रहेगा। हवा की रफ्तार लगभग 4.7 km/h रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है, जो लू की स्थिति को और बढ़ा देगा।
Lucknow Weather: लखनऊ में कैसा है मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पारा 28 से 42 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि हवा बेहद धीमी (2.88 km/h) चलेगी। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगलु कुछ दिनों में तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है- जो इस सीज़न का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा हो सकता है।
Jaipur Weather: जयपुर- तपती दोपहर, राहत की कोई उम्मीद नहीं
राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 31 और अधिकतम 41 डिग्री रहेगा। हवा की रफ्तार थोड़ी बेहतर (7.18 km/h) होगी, जिससे थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। लेकिन आने वाले हफ्ते में तापमान लगातार 42-43 डिग्री के बीच रहने वाला है।
Patna Weather: पटना - बिहार में भी गर्मी नहीं ले रही कम होने का नाम
बकरीद के इस खास मौके पर पटना में भी गर्मी का सितम बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 42 डिग्री रहेगा। हवा की रफ्तार 3.56 km/h है, यानी गर्म हवाएं ज्यादा असर दिखा सकती हैं।
Mumbai Weather: मुंबई- मानसून की दस्तक से राहत भरा माहौल
मुंबई एकमात्र ऐसा बड़ा शहर है जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत है। न्यूनतम 27 और अधिकतम 30 डिग्री तापमान के साथ यहां मौसम सुहावना रहेगा। हवा की गति 6.16 km/h रहेगी। अगले पूरे हफ्ते मौसम लगभग एक जैसा रहने वाला है। यहां मॉनसून के शुरुआत की हल्की झलक देखने को मिल सकती है।
Hyderabad Weather: हैदराबाद - गर्मी है, लेकिन सहने लायक
हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की गति 7.62 km/h है, जिससे थोड़ी राहत महसूस होगी। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान हल्का-फुल्का घटकर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है - जो राहत की बड़ी खबर हो सकती है।
Ahmedabad Weather: अहमदाबाद लगातार गर्मी से बेहाल गुजरात
गुजरात के अहमदाबाद में आज पारा 29 से 41 डिग्री के बीच रहेगा और हवा की गति 7.35 km/h रहने वाली है। अगले हफ्ते भी मौसम का मिजाज एक जैसा रहेगा - यानि गर्मी से कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली।
धूप से बचें, खुद को हाइड्रेट रखें
बकरीद के इस खास दिन पर जहां एक ओर लोग त्योहार की खुशियां मना रहे हैं, वहीं मौसम ने भी अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत के ज़्यादातर शहरों में लू का असर बना हुआ है, वहीं पश्चिमी भारत में भी तापमान 40 के पार है। मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में ही थोड़ी राहत मिल रही है। ऐसे में त्योहार के दौरान बाहर निकलते समय खास ध्यान रखें - धूप से बचें, खुद को हाइड्रेट रखें और बुजुर्गों-बच्चों का विशेष ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications