अप्रैल में टूटा गर्मी का 122 साल का रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है पारा

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: मौजूदा महीने, अप्रैल में देश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अप्रैल में 122 साल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि इस साल अप्रैल में उत्तर पश्चिम इलाकों में औसत तापमान 35.9 डिग्री तो मध्य भारत में 37.7 डिग्री औसत तापमान दर्ज किया गया है। ये बीते 122 सालों में सबसे ज्यादा है।

Recommended Video

      Weather Update: Temperature का टॉर्चर जारी, IMD ने दी Delhi में Heatwave की चेतावनी |वनइंडिया हिंदी
       temperature

      मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ एम महापात्रा का कहना है कि इस साल अप्रैल महीने में गर्मी ने पिछले 122 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। वहीं दिल्ली में पिछले 72 वर्षों में ऐसा दूसरी बार अप्रैल में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ी है। दिल्ली में अप्रैल महीने में औसत तापमान 40.2 डिग्री रहा है।

      देश का ज्यादातर हिस्सा भारी गर्मी की चपेट में

      उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत देश का ज्यादातर हिस्सा भारी गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने गर्मी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 18 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। यूपी के प्रयागराज में 46 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

      दिल्ली में मई में हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार है। दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 मई से 4 मई के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+