कैसे मां की मौत पर रो पड़ा ये हाथी का बच्चा, भावुक वीडियो को देखकर भर जाएगी आपकी आंखे
नयी दिल्ली। मां तो मां होती है। फिर चाहे वो इंसान की हो या फिर जानवर की। मां से बच्चों के लगाव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन जो वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपकी आंखे जरुर भर आएंगी। मां-बच्चे के इस प्यार को देखकर आप अपने आंखों के आंसू को बहने से रोक नहीं पाएंगे। Viral Video: जब विशालकाय हाथी को छोटी लड़की ने चटाई धूल

वीडियो एक हाथी के 2 साल के बच्चे का है, जो अपनी मरी हुई मां को बार-बार उठाने की कोशिश कर रहा है। वो कभी अपनी सूड़ से तो कभी मां के ऊपर चढ़कर उसे उठाना चाहता है, लेकिन मौत के आगोश में समां चुकी उसकी मां अपने बच्चे के इस दर्दभरी पुकार को सुन नहीं पाती। वीडियो तमिलनाडु के कोयम्बटूर के पास का है, जहां गढ्ढ़े में गिरने की वजह से 25 साल की हथिनी की मौके पर ही मौत हो गई। जब शेर ने किया 2 साल के बच्चे पर हमला,Video देखकर थम जाएगी धड़कनें
मां को मरा हुआ देख उसका 2 साल का बच्चा उसे बार-बार उठाने की कोशिश करता है। बच्चा अपनी मां को उठाने के लिए उसे झकझोर रहा है, लेकिन मां नहीं उठती। वन अधिकारियों से बड़ी मुश्किल से बच्चे को उसकी मृत मां के पास से हटाया। देखिए ये दर्दनाम वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications