सुनिए: राफेल पायलट और भारतीय नौसेना की वॉरशिप INS Kolkata के कैप्टन की बातचीत
अंबाला। अब से बस कुछ मिनटों बाद फ्रेंच फाइटर जेट राफेल हरियाणा के अंबाला में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के बेस पर लैंड कर जाएंगे। राफेल ने आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल दाफ्रा एयरबेस से टेक ऑफ किया था। फिलहाल पांचों राफेल जेट भारतीय एयरस्पेस में दाखिल हो चुके हैं। अंबाला में लैंडिंग से पहले राफेल ने इंडियन नेवी की वॉरशिप आईएनएस कोलकाता से संपर्क किया है।
Recommended Video

हैप्पी लैंडिंग राफेल लीडर
आईएनएस कोलकाता इस समय पश्चिमी अरब सागर में तैनात है। आईएनएस कोलकाता की तरफ से कहा गया, 'आईएनएस कोलकाता डेल्टा63: एरो लीडर फ्लाइंग राफेल, हिंद महासागर में आपका स्वागत है राफेल लीडर। बहुत धन्यवाद। एक भारतीय वॉरशिप हिंद महासागर की सुरक्षा में तैनात है। आप गर्व के साथ आसमान की ऊचाईयों को छुएं। हैप्पी लैंडिंग राफेल लीडर।' इसके बाद राफेल उड़ा रहे ग्रुप हरकीरत सिंह की तरफ से कहा गया, 'आपको बेहतर हवा मिले इसकी शुभकामनाएं। हैप्पी हंटिंग, ओवर एंड आउट।'
23 साल बाद आया कोई फाइटर जेट
राफेल की लैंडिंग से पहले अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। आईएएफ ने फोटो और वीडियो लेने पर पाबंदी लगा दी है। सोमवार को फ्रेंच एयरफोर्स के एयरबस A330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) एयरक्राफ्ट में रि-फ्यूलिंग की थी। अल दाफ्रा से अंबाला तक राफेल की दूसरी उड़ान के दौरान अब आईएएफ का रशियन एयरक्राफ्ट आईएल-78 इसके रि-फ्यूलर्स के तौर पर रहेगा। आईएएफ को 23 साल बाद कोई विदेशी फाइटर जेट मिल रहा है। सोमवार को राफेल फ्रांस के मेरीनेक से भारत के लिए रवाना हुए थे।

7000 किलोमीटर का सफर किया तय
आईएएफ सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि राफेल को अंबाला में लैंडिंग के बाद वॉटर कैनन सैल्यूट दिया जाएगा। राफेल की भारत तक उड़ान के दौरान एक स्टॉप यूएई का अल दाफ्रा एयरबेस था। अबू धाबी के करीब यह एयरबेस अमेरिकी सेनाओं का अहम बेस है और यहां से फ्रांस की सेनाएं भी ऑपरेट करती हैं। राफेल करीब 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करके अंबाला पहुंच रहे हैं। राफेल के एक वीडियो को रक्षा मंत्री के ऑफिस की तरफ से ट्वीट किया गया है। इसमें नजर आ रहा है कि पांच राफेल को आईएएफ के फाइटर जेट सुखोई अपने साए में लेकर चल रहे हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications