ब्रिटेन से आने वालों यात्रियों की हेल्थ सेक्रेट्ररी ने की समीक्षा, 'एयर सुविधा ऐप' यूज करने का आदेश

नई दिल्ली। ब्रिटेन (Britain) में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन(new CoronaVirus Strain) मिलने की खबर आते ही दुनियाभर में एहतियात बढ़ गए हैं। भारत ने भी ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट के रद्द (UK Flights Ban) कर दिया है। कोरोना का नया म्यूटेंट स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। इसकी सबसे पहले ब्रिटेन में पहचान हुई थी। ब्रिटेन से दिल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचे 15 से अधिक यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण (Covid Positive) की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Union Health Secretary Rajesh Bhushan) ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की स्थिति की समीक्षा की है।

Health Secretary Rajesh Bhushan reviewed status of passengers coming from UK to India

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों में कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाए जाने वालों की स्थिति का भी जायजा लिया। बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नियमों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान आईसीएमआर के डीजी और महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गोवा, पंजाब, गुजरात और केरल के स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद रहे।

सभी राज्यों और संघशासित प्रदेशों को ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों की जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। इसके लिए 'एयर सुविधा ऐप' के इस्तेमाल की बात कही गई। साथ ही इनमें से जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। साथ नए स्ट्रेन की जांच को लेकर भी कहा गया है। इस स्ट्रेन का पता लगाने के लिए 6 विशेष लैब का भी जिक्र किया गया।

ब्रिटिश उड़ानों पर बुधवार से प्रतिबंध लागू होने के पहले के दो दिनों में ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) कराया गया है. इन यात्रियों को कोरोना टेस्ट का नतीजा आने तक एयरपोर्ट पर ही रोका गया. इनमें जो भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनके सैंपल उन्नत प्रयोगशालाओं (LAB) जैसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे जैसी जगहों पर भेजे गए हैं, ताकि म्यूटेंट कोरोना वायरस के स्ट्रेन का पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+