मोटापे को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के ट्वीट पर मचा बवाल, करना पड़ा डिलीट

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय को ट्वीटर पर सोमवार को बड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। दरअसल, मंत्रालय के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट की ओर से एक तस्वीर साझा की गई थी जिसमें लोगों को अच्छा खाने की सलाह दी गई थी। तस्वीर में दो महिलाओं के रेखा चित्रों का उपयोग किया गया था। इसमें एक महिला को जहां ओवरवेट, नॉन वेज और प्रासेस्ट फूड आइटम्स खाते हुए दिखाया गया तो था तो दूसरी ओर एक अन्य महिला को स्लिम दिखाया गया और यह बताने की कोशिश की गई कि वो फल और सब्जियां खाती है। इसमें पूछा गया था कि आपकी पसंद क्या है?

health ministry tweet on which people objects related to nutrition

हालांकि इस ट्वीट की वास्तविक मंशा क्या थी यह नहीं पता लेकिन ट्विटर पर कई एकाउंट्स पर इसने चिंगारी भड़का दी। कुछ लोगों ने इसे फैट शेमिंग कहा तो किसी ने कहा कि यह शाकाहार को प्रचारित करने का एक तरीका था। ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए, मंत्रालय की सोशल मीडिया टीम ने लिखा, 'अच्छा पोषण स्वस्थ जीवन की चाभियों में से एक है। बुद्धिमानी से चुनें, अच्छी तरह से रहें।' बता दें कि मोटापे से ग्रस्त महिला की तस्वीर में शराब जैसे पेय भी शामिल दिखाए गए थे।

यहां देखें मंत्रालय के इस ट्वीट पर दिए गए जवाब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+