कम हुए कोरोना के मामले: 24 घंटों में 37154 नए केस, रिकवरी रेट भी बढ़कर हुआ 97.22 फीसदी

नई दिल्ली, 12 जुलाई। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,154 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39,649 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 724 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल भारत में अब कोरोना के एक्टिव केस साढ़े लाख के करीब पहुंच गए हैं और अब यह संख्या 4,50,899 है, वहीं 4,50,899 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid-19 के 37 हजार नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    corona

    भारत में अभी तक कोरोना के कुल 3,08,74,376 मामले सामने आ चुके हैं जिसमे से 3,00,14,713 ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना की वैक्सीन को लगाए जाने की रफ्तार की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 12,35,287 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है जबकि 37,73,52,501 वैक्सीन की डोज अभी तक देश में लगाई जा चुकी है। भारत में कोरोना से रिकवरी की बात करें तो यह दर अब 97.22 फीसदी तक पहुंच गई है।

    महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता का विषय बने हैं। 11 जुलाई तक महज 11 दिनों के भीतर प्रदेश में कोरोना के 88130 नए मामले सामने आ चुके हैं। जबकि दिल्ली में दूसरी लहर के दौरान रिकॉर्ड 25 हजार तक मामले सामने आए थे और यहां 1 से 11 जुलाई के बीच 879 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में दोनों प्रदेशों के नए मामलों को देखें तो महाराष्ट्र में जिस रफ्तार में नए मामले सामने आ रहे हैं वह प्रदेश की मुश्किल को बढ़ा सकते हैं और तीसरी लहर प्रदेश में दस्तक दे सकती है। अकेले कोल्हापुर में पिछले दो हफ्ते में तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि तीन दिनों में मुंबई में 600 मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+