कोरोना को लेकर केंद्र अलर्ट, राज्यों को दी अस्पतालों में मॉक ड्रिल रिव्यू की सलाह

कोरोना की स्थिति पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हाई लेवल बैठक बुलाई, जिसमें कोरोना को लेकर चर्चा की गई।

Health Minister

कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। ऐसे में देश में बढ़ते नए मामलों को लेकर केंद्र भी अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना की स्थिति को लेकर हाई लेवल बैठक की। जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ रिव्यू किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अस्पतालों में मॉक ड्रिल का रिव्यू करने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी।

केंद्र ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पतालों के रिव्यू के लिए मॉक ड्रिल करने और 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का सलाह दी है।

इसके अलावा मंत्री मांडविया ने कोविड टेस्टिंग और जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ कोविड गाइडलाइन पर फोकस करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहना है और डर नहीं फैलाना है। मौजूदा वक्त में ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट देश में फैल रहा है। इसमें मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती है।

बैठक के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कुछ राज्यों में कोरोना के कुछ मामले सामने आने लगे हैं, हमने निवेदन किया है कि देश के स्तर पर कोई SOP जारी करें ताकि इसे समय रहते रोका जाए।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। हमने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है, हर जिले में RTPCR लैब हैं। हमारे यहां वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है, बूस्टर डोज कम लगी है। हमने 100 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर मास्क अनिवार्य किया है।

Recommended Video

    Covid 19 Update In India: नहीं थम रही रफ्तार, एक दिन में 6 हजार से ज्यादा मामले | वनइंडिया हिंदी

    आकंड़ों की बात करें तो देश में फिर से नए कोरोना केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 6050 नए केस रिकॉर्ड हुए। जबकि मौतों की संख्या भी बढ़कर 14 पहुंच गई है। एक्टिव केस का आंकड़ा भी 28 हजार 303 हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+