Headlines Tripura Live: कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही TTAADC चुनाव की काउंटिंग

अगरतला: त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (TTAADC) चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। इस बार चुनाव में बंपर वोटिंग हुई, जहां कोरोना के खतरे के बावजूद भी 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। राज्य चुनाव आयुक्त एम.एल. डे के मुताबिक मंगलवार को 1244 पोलिंग बूथों पर TTAADC के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कुल 8,65,041 मतदाता थे, जिसमें 4,28,490 महिला मतदाता भी शामिल हैं। वैसे तो ADC में 30 सीटें हैं, लेकिन उसमें 28 पर ही चुनाव होते हैं।

voting

राज्य चुनाव आयोग के सचिव प्रसनजीत भट्टाचार्य के मुताबिक मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर लगातार अपने-अपने क्षेत्र के इनपुट आयोग को भेज रहे हैं। अभी तक किसी भी इलाके में हिंसा की कोई खबर नहीं है। मतगणना स्थलों के पास त्रिपुरा पुलिस भी लोगों की जांच कर रही है। जिस वजह से कर्मचारियों और काउंटिंग एजेंट्स को ही अंदर जाने की इजाजत है।

इस चुनाव में लड़ाई विपक्षी दल CPIM और सत्ताधारी BJP-IPFT गठबंधन के बीच है, जहां कुल 157 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें बीजेपी के 14, IPFT के 17, लेफ्ट फ्रंट के 28, कांग्रेस के 28 और INPT के 4 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 30 प्रत्याशी अन्य पार्टियों और 38 निर्दलीय भी मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+