अयोध्या: राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष गोपाल दास की सिक्योरिटी बढ़ी, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी
अयोध्या। राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से राम मंदिर ट्रस्ट बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार ने राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

18 लोगों को मिली थी सुरक्षा
मालूम हो कि राम जन्मभूमि पर 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मंदिर-मस्जिद पक्षकार और पैरोकार की सुरक्षा की समीक्षा की थी। सीएम योगी ने रिव्यू करने के बाद दोनों तरफ के 18 पक्षकारों और पैरोकार की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया था। सीएम के आदेश के बाद अयोध्या जिला प्रशासन ने 18 लोगों की सुरक्षा में गनर को तैनात किया था। बता दें इससे पहले विश्व हिंदू परिषद ने गृह मंत्रालय से महंत नृत्य गोपाल दास के लिए सुरक्षा की मांग की थी।
Head of Ram Janmbhoomi Nyas, Mahant Nritya Gopal Das' security has been upgraded from Y+ to Z: Government Sources pic.twitter.com/9BwFDGTADb
— ANI UP (@ANINewsUP) January 10, 2020
मकर संक्रांति के बाद होगा राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान मकर संक्रांति के बाद कभी भी हो सकता है। माना जा रहा है कि अभी खरमास चल रहा है, इसलिए सरकार ट्रस्ट के सदस्यों की घोषणा नहीं कर रही है। लेकिन, मकर संक्रांति के बाद किसी भी वक्त इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी हो सकती है। बता दें कि हिंदू धर्म में खरमास में किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से परहेज किया जाता है और मकर संक्रांति के बाद वह शुभकाल शुरू हो जाता है।

गृहमंत्रालय में अयोध्या डेस्क बनाया गया है
बता दें कि पिछले 2 जनवरी को ही अयोध्या से संबंधित मामलों को देखने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय में अलग से एक अयोध्या डेस्क बनाया गया है। इस डेस्क की अगुवाई एडिश्नल सेक्रेटरी ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। इस काम में उनके साथ दो और अधिकारियों को शामिल किया गया है। अब अयोध्या से जुड़े सभी मसलों को गृह मंत्रालय का यही डेस्क देख रहा है। बता दें कि गृह मंत्रालय में एडिश्नल सेक्रेटरी ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और गृह मंत्रालय की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से जुड़े विभागों के भी प्रमुख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ओवैसी ने कहा- देश का 41% पैसा हिंदू सवर्णों के पास, मुसलमानों के पास केवल 8%
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications