ओवैसी ने कहा- देश का 41% पैसा हिंदू सवर्णों के पास, मुसलमानों के पास केवल 8%
ओवैसी ने कहा- देश का 41% पैसा हिंदू सवर्णों के पास, मुसलमानों के पास केवल 8%
नई दिल्ली। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर जातीय आधार पर बयान देते हुए कहा कि देश में 41 फीसदी संपत्ति हिंदुओं के नाम पर है। वहीं मुसलमानों के पास मात्र 8% फीसदी पैसा है। गुरुवार एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा कि एक आंकड़े के मुताबिक हिंदू उच्च जाति के पास देश में कुल संपत्ति का 41% है, जो कि उनकी आबादी का लगभग 22.2% है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद हिंदू ओबीसी के पास 31% है, जो कि उनकी आबादी का 35.66% है। वहीं उन्होंने कहा कि एक प्रयोगसिद्ध डाटा के मुताबिक मुसलमानों के पास देश की कुल संपत्ति का आठ फीसदी हिस्सा है। वहीं उनके परिवारों की हिस्सेदारी लगभग 12 फीसदी है। ओवैसी ने कहा कि एससी-एसटी के पास 11.3 फीसदी पैसा है, जबकि उनकी आबादी देश में 27 फीसदी है। उन्होंने कहा कि बाकी धन कहां है। इन्हें पूरी तरह से राजनीतिक पार्टी का संरक्षण है क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ना होता है।












Click it and Unblock the Notifications