गुरुग्राम: गली के बच्चों को डांटा, गुस्से में पुलिसवाले को ही कर लिया किडनैप

नई दिल्ली। बुधवार को गुरुग्राम में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को 6 लोगों ने बुरी तरह पीटकर सेक्टर 12 के पास फेंक दिया। दरअसल पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल मदन अपनी कॉलोनी में घूम रहा था जहां उसने कुछ बच्चों को खेलते देखा और उन्हें डांटने लगा। इतने में एक शख्स बाइक से वहां पहुंचा और मदन से बहस करने लगा। बात इतनी बढ़ी की उसने मदन को सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों को भी बुला लिया।

head constable in gurugram got kidnapped by 6 men and thrashed for scolding children

4 से 5 लोग कुछ ही देर में वहां पहुंचे और उसका अपहरण कर ले गए। मदन की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस विभाग को जब ये जानकारी मिली तो अलर्ट जारी कर नाकाबंदी कर दी गई। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने सभी क्राइम यूनिट्स को निर्देश दिए और 45 मिनट के भीतर मदन को ढूंढ निकाला।

मदन के साथ मारपीट करने वालों को उससे पुलिस कॉन्स्टेबल होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की बात कही है। घटना राजीव नगर एरिया की है जब दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी की मारपीट तक आ गई। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब मामूल सी बात जान लेने तक आ गई हो। पहले भी इस तरह के मामले आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पत्रकार को सिर फोड़ने की धमकी देने वाले लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने मांगी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+