पत्रकार को सिर फोड़ने की धमकी देने वाले लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने मांगी माफी

नई दिल्ली। एक पत्रकार को धमकी देने और अपशब्द बोलने वाले लोकसभा सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने अब माफी मांगते हुए कहा है कि वह मीडिया से जुड़े लोगों का सम्मान करते हैं। दरअसल धुबरी निवार्चन क्षेत्र से लोकसभा सांसद अजमल ने बुधवार को एक पत्रकार को सिर कुचलने की धमकी दे दी थी। दरअसल अजमल को तब इस हद तक गुस्सा आ गया जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वे इस पार्टी का समर्थन करेंगे जो केंद्र में है। इस पर अजमल ने न सिर्फ पत्रकार को गाली ही बल्कि कहा कि मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा।

aiudf mp badruddin ajmal apologizes for abusing and controversial remark on a journalist

बता दें कि अजमल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) का नेतृत्व करते हैं। उनके इस बयान की काफी निंदा होने लगी थी। यहां तक कि कई मीडिया संस्थानों की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी। इसके अलावा मीडिया के कई लोगों ने काले बैज लगाकर दिसपुर के प्रेस क्लब में प्रदर्शन भी किया था।

अपनी हरकत पर माफी मांगते हुए अजमल ने कहा कि- लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया ही है और मैं इससे जुड़े लोगों का बहुत सम्मान करता हूं और ये बात हर कोई जानता है । मैंने जो कहा वो जानबूझकर नहीं कहा मैं माफी मांगता हूं।

यह भी पढ़े- अमेरिका से BJP सपोर्टर का आया कॉल, कहा- 'अगली बार फिर मोदी सरकार'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+