Love Story: पूर्व PM के इस पोते को हुआ था पहली नजर में प्यार, पत्नी का है कांग्रेस से अटूट रिश्ता

Nikhil Kumaraswamy Love story Hindi: आज कर्नाटक में चन्नपटना सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके पिता को पूरा भरोसा है कि चन्नपटना उपचुनाव में बेटे को ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

आपको बता दें कि यह सीट निखिल कुमारस्वामी के पिता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई है, 36 वर्षीय निखिल का सामना पूर्व मंत्री सीपी योगीश्वर से है, जिन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी।

Love Story

मालूम हो कि 25 October को निखिल कुमारस्वामी ने नामांकन करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की थी, जहां उनकी पत्नी रेवती, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और उनके दादा एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा मौजूद थे।

उस दौरान निखिल कुमारस्वामी की पत्नी रेवती ने भी अपने पति की जीत का भरोसा जताया था। आमतौर पर मीडिया के कैमरों से दूर रहने वाली रेवती उस वक्त पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थीं। आपको बता दें कि भले ही सियासी दंगल में इस वक्त जे़डीएस और कांग्रेस आमने-सामने हों और एक-दूसरे पर आरोप लगाने से बाज ना आ रहे हों लेकिन असल में रेवती का कांग्रेस से अटूट नाता है।

रियल एस्टेट कारोबारी एम कृष्णप्पा की पोती है रेवती

रेवती कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी एम कृष्णप्पा की पोती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निखिल कुमारस्वामी और रेवती की मुलाकात एक पारिवारिक समारोह में हुई थी और दोनों ने देखते ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था लेकिन शादी फैमिली वालों की मर्जी से हुई थी। ये शादी विवादों में आ गई थी क्योंकि कोरोना काल में इस शादी में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। रेवती अपनी सुंदरता को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।

कौन हैं निखिल कुमारस्वामी?

आपको बता दें कि दक्षिण भारत के दिग्गज सियासी खानदान से ताल्लुक रखने वाले निखिल कुमारस्वामी एक एक्टर भी हैं। उन्होंने कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है, उन्होंने कन्नड़-तेलुगु द्विभाषी फिल्म जगुआर (2016) से अपने अभिनय की शुरुआत की थी । इसके बाद साल 2019 में दूसरी फिल्म 'सीतारामा कल्याणा' प्रदर्शित हुई है।

निखिल काफी पढ़े-लिखे नेता हैं,उन्होंने पेरियार विवि से पढ़ाई की है, वो पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी के बेटे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं और इन्होंने साल 2019 में सियासी पारी शुरू की थी, इन्होंने मांड्या सीट से चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+