Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में कुछ यूं आपस में मिले विपक्ष के नेता, तस्वीरें

Recommended Video

    HD Kumaraswami की Swearing-in ceremony में PM Modi के खिलाफ दिखी Opposition की ताकत |वनइंडिया हिन्दी

    बेंगलुरू। बेंगलुरू में आज एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एचडी कुमारस्वामी के साथ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वरा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। कार्यक्रम में कुमारस्वामी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा शुरू से ही मौजूद रहे, वहीं विपक्ष के करीब-करीब सभी नेता एक साथ मंच पर दिखे। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण को विपक्ष के अपनी ताकत दिखाने की तरह से भी देखा जा रहा है।

    HD Kumaraswamy swearing Karnataka CM rahul gandhi akhilesh yadav and other opposition leader attend ceremony

    HD Kumaraswamy swearing

    HD Kumaraswamy swearing

    समारोह में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, हेमंत शोरेन, डीएमके की कनिमोझी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, बसपा मुखिया मायावती और सतीश मिश्रा पहुंचे।

    HD Kumaraswamy swearing

    HD Kumaraswamy swearing

    HD Kumaraswamy swearing

    राष्ट्रीय लोकदल के अजीत सिंह, एनसीपी के शरद पवार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, आन्ध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पी विजयनन, शरद यादव और सीताराम येचुरी समेत विपक्ष के कई नेता शामिल होने के लिए पहुंचे।

    HD Kumaraswamy swearing

    HD Kumaraswamy swearing

    HD Kumaraswamy swearing

    इस दौरान सोनिया और मायावती मंच पर जब आमने-सामने आई तो दोनों बेहद आत्मीयता से मिलीं। सोनिया गांधी ने मंच पर ही मायावती को गले लगा लिया, दोनों देर तक एक दूसरे का हाथ पकड़ रहीं और हंस-हंस के बातें करती रहीं। इस दौरान राहुल गांधी भी पास में खड़े रहे और बीच-बीच में मुस्कुराते रहे।

    HD Kumaraswamy swearing

    HD Kumaraswamy swearing

    HD Kumaraswamy

    HD Kumaraswamy

    तेजस्वी यादव ने मंच पर सोनिया गांधी और कई सीनियर नेताओं के पैर छुए तो मायावती और अखिलेश भी देर तक साथ खड़े रहे। सभी नेता आपस में काफी बातचीत करते दिखे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कुमारस्वामी 25 मई को सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।

    HD Kumaraswamy
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+